जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट माननीय सांसद बांदा/ चित्रकूट श्री आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी श्री सुशील द्विवेदी की उपस्थिति में जिम का उद्घाटन व स्पोर्ट स्टेडियम चित्रकूट में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया ।
दीपावली उत्सव में प्रयागराज से आमंत्रित किए गए नृत्यक की मुख्य नृत्य द्वारा अपनी मूंछों में मोमबत्ती बांधकर प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व सांसद जी द्वारा जिम हाल का विधिवत उद्घाटन करके खेल प्रेमियों को समर्पित किया गया उन्होंने जिम हाल में लगे इंस्ट्रूमेंट का अवलोकन भी किया।
अभी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी अब स्टेडियम के अंदर आधुनिक जिम की स्थापना हो गई है जिसमें अति अत्यधिक मशीन लगाई गई है जिस खेल प्रेमी तथा उसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले व्यक्ति अपने शरीर के हर अंग एक्सरसाइज कर सकते हैं अत्यधिक जिम के अंदर ट्रेडमिल ओलंपिक सेट डंबल साइकिलिंग कलिंग पुलिंग मशीन स्टनर इंक्लिन डिक्लिन बेंच कर्लिंग मशीन आदि अत्याधुनिक मशीन लगाई गई है
जिसमें अभ्यास हेतु प्रथम माह में शुल्क रजिस्ट्रेशन के साथ ₹1200 फीस तथा प्रति मा ₹700 फीस देकर अभ्यास हेतु एडमिशन लिया जा सकता है यह ऐडमिशन 1 दिसंबर से जिम ट्रेनर उपलब्ध होने के बाद लिया जा सकता है अधिक जानकारी के लिए स्पोर्ट स्टेडियम में श्री अख्तर हुसैन से संपर्क स्थापित करें जिम का निर्माण जिला पंचायत के सौजन्य से रुपया 36 , 72000 की लागत से कराया गया है जिला पंचायत द्वारा 7 लाख की लागत से सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है।
माननीय सांसद ने अपने संबोधन में कहा की *खेलेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत* के साथ उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार खेल और युवाओं के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है तथा खेलो एवं युवाओं से संबंधित जो भी विकास विकास कार्य है उसे कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि स्टेडियम में स्विमिंग पूल बैडमिंटन कोर्ट व अन्य कोर्ट बनाया जा रहा है कहां की माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार भारत के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है उन्होंने कहा कि हमारी बेटा/ बेटियां खेलों में आगे बढ़े यही मेरी कामना है सभी लोग मिलकर इसे सुरक्षित रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का गौरवशाली समय है कहा कि जिम बना इसमें सभी लोगों का सहयोग है उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में खेलों में रुझान बढ़ता जा रहा है सभी क्षेत्रों में हम प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर बैडमिंटन व अन्य खेलों की शुरुआत हो गई है इस उपलब्धि के लिए जनपद वासियों को बहुत-बहुत बधाई ।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव ने कहा कि सभी के सहयोग से व कड़ी मेहनत से खिलाड़ी जनपद का नाम रौशन करें उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी की भूमिका सराहनीय है कहा कि स्टेडियम अच्छा बन चुका है इसमें लाइटिंग आदि की व्यवस्था हो गई है उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी के प्रयास से एक करोड़ 99 लाख का स्विमिंग पूल का प्रस्ताव भी शासन द्वारा पास हो गया है जो जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत द्वारा प्रभागीयबनाधिकारी को वॉटर टैंकर भी दिया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्री विजय कुमार, विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल ,अपर मुख्या अधिकारी जिला पंचायत श्री सुधीर कुमार, बंदोबस्त अधिकारी श्री मनोहर लाल धर्मान व खेल प्रशिक्षक सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।
*जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट*

