जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर आम जन मानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 07.11. 2023 से जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) - 11, डॉ० सी० आर0 प्रजापति ने बताया कि अभियान हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी श्री लालजीत यादव, श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह, श्री झनकार सिंह तथा श्री सुमित पाण्डेय सहित टीम का गठन किया गया है।
अभियान दल द्वारा आज दिनांक 09.11.2023 को बड़ी कार्यवाही करते हुये खोया / मावा के 07 नमूनें संग्रहित किये गये है साथ ही लगभग 450 किग्रा0 दूषित खोया अनुमानित मूल्य रू० 1,12,500 (एक लाख बारह हजार पाँच सौ रूपये) नष्ट कराया गया तथा 150 किग्रा० खोया अनुमानित मूल्य रू0 37.500 (सैतीस हजार पाँच सौ रूपये) खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया है।
इस तरह से आज दिनांक 09.11. 2023 तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूनें संग्रहित कर जॉच एवं विश्लेषण हेतु प्रेषित किये जा रहे है। जॉच परिणाम प्राप्त होने के पश्चात् अग्रिम विधिक आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। विधिक कार्यवाहियों के अतिरिक्त अभियान दल द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है साथ ही हिदायत दी जा रही है। मिलावटखोरी किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जायेगी। अभियान निरन्तर जारी है।

