जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आज नगर पालिका भवन, खोही, परिक्रमा मार्ग, चित्रकूट में माननीय श्री नरेंद्र गुप्ता, चैयरमैन नगर पालिका कर्वी, श्री पी• डी• विश्वकर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी, चित्रकूट, , प्रोफेसर श्री अजय आर• चौरे महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, डॉ. लखन स्वरुप , बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र सिंह पटेल , वीरेन्द्र कुशवाहा एवं सीईसीडीआर फाउंडेशन के समस्त सदस्यों की उपस्थिति में संस्थान के स्थापना दिवस के सुअवसर पर समाज को स्वच्छ रखने मे अपना प्राथमिक योगदान निर्वहन करने वाले सबसे निम्न एवं कर्त्तव्यनिष्ठ सफाई कर्मियों (स्वच्छता सेवकों) के सम्मान मे कृतज्ञता समारोह का आयोजन किया गया I
कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता कर्मचारियों के द्वारा चित्रकूट धाम कर्वी में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आज परिक्रमा मार्ग चित्रकूट में कार्यरत समस्त स्वछता सेवकों को प्रसस्ति पत्र एवं उनकी स्वस्थ्य और सुरक्षा हेतु पीपीई किट का वितरण करके उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया I
यह कार्यक्रम आगामी दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुवे आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के द्वारा सीईसीडीआर फाउंडेशन ने अपने स्थापना की नीव रखी. सीईसीडीआर फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री सुमित पयासी ,श्री आर्येन्द्र कुमार , एवं श्री पंकज मिश्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहे I
