जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर आम जन मानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य / पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थो पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 07.11. 2023 से जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, डॉ० सी० आर0 प्रजापति ने बताया कि अभियान हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी श्री लालजीत यादव, श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह, श्री झनकार सिंह तथा श्री सुमित पाण्डेय सहित टीम का गठन किया गया है। अभियान दल द्वारा जनपद में खाद्य / पेय पदार्थों में मिलावट का सन्देह होने पर जगह-जगह छापामार कार्यवाहियों कर जाँच हेतु नमूनों का संग्रहण किया जा रहा है। अभियान दल द्वारा जनपद में दिनांक 07.11.2023 से 08.11.2023 तक छापामार कार्यवाहियां कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 07 नमूनें यथा 02 नमूनें बर्फी, 01 नमूना बूंदी का लड्डू 01 नमूना दही 01 नमूना मैकॉनी 01 नमूना मिठाई. 01 नमूना रंगीन कचरी व 01 नमूना पनीर का संगहित किया गया है।
अभियान दल द्वारा कुल 08 नमूनें संग्रहित किये गये। है उपरोक्त संग्रहीत नमूनों को वास्ते जाँच एवं विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जॉच परिणाम प्राप्त होने के पश्चात् अग्रिम विधिक आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। विधिक कार्यवाहियों के अतिरिक्त अभियान दल द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक भी किया जा रहा है साथ ही हिदायत दी जा रही है। मिलावटखोरी किसी भी दशा में बर्दाश्त नही की जायेगी। उक्त पर्व के अवसर पर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईयां, नमकीन, ड्राईफ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी, रंगीन मीठे खिलौने आदि खाद्य पदार्थों पर मिलावट के विरूद्ध अभियान दल द्वारा विशेष ध्यान एवं कार्यवाहियों की जा रही है। अभियान निरन्तर जारी रहेगा।