जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिला जलवायु परिवर्तन का कार्य योजना हेतु हितग्राही परामर्श कार्यशाला का आयोजन होटल बिंदी राम में किया गया।

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मंडलाआयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, अपर मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड डायरेक्टर रानीपुर श्री कार्तिक कुमार सिंह, जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद, विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण लखनऊ श्री आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर क्षेत्र /वन संरक्षक बांदा श्री मनीष मित्तल, पदम श्री जल एवं वन सामाजिक कार्यकर्ता श्री उमाशंकर पांडे, उपनिदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट श्री पीके त्रिपाठी, सीईओ वसुंधरा फाउंडेशन नई दिल्ली श्रीनिवासन कृष्ण स्वामी, वसुधा फाउंडेशन से डॉक्टर प्रीति की उपस्थिति में चित्रकूट जिला जलवायु परिवर्तन का कार्य योजना हेतु हितग्राही परामर्श कार्यशाला का आयोजन होटल बिंदी राम में किया गया। 
मंडला आयुक्त ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की कार्य योजना हेतु मंडल में जनपद चित्रकूट को चुना है मैं इसका धन्यवाद देता हूं उन्होंने जल योद्धा की सराहना की कहा कि जो कार्य योजना बनी है इस पर विचार करें उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर क्या हो सकता है तथा क्लाइमेट को संयोजित रूप से बनाया जाए । 

कहा कि चित्रकूट आध्यात्मिक स्थल है जहां हम कुछ कर सकते हैं हम लोग ऐसा प्लान बनाएं कि यहां का पर्यावरण संरक्षित रहे कहा कि यहां पर शुद्ध जल, वातावरण, हवा भी है शरीर पांच तत्व से मिलकर बना है जिसमें शरीर का 70% जल से बना है उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत गंभीरता से कार्य योजना बनाई है इसका उद्देश्य ही आम आदमी के जीवन में कैसे प्रयोग करें।

 उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत से टॉयलेट बनाए हैं उसका उपयोग करें सीवेज का जो पानी आता है ट्रीटमेंट करके उपयोग किया जाए कहा कि मंदाकिनी नदी में वेस्ट वाटर आता है इसमें संगठनों द्वारा कार्य कर रहे हैं कहा कि ऐसे पार्ट को चिन्हित कर मशीनीकरण कराए जाएं एवं उन्होंने  कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध किया जाना चाहिए क्योंकि आध्यात्मिक स्थल है लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं इसमें कार्य योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है कहा कि अवेयरनेस की अलग से योजना  बनानी होगी कहां की सोलर एनर्जी से पॉल्यूशन कम होगा इसका प्रयोग करें।
रोजगार पर कार्य योजना बनानी चाहिए इस पर भी कार्य करने की जरूरत है उन्होंने किसान भाइयों से भी अपील किया कि केमिकल का इस्तेमाल न करें नैनो खाद पर विशेष ध्यान दें व ऑर्गेनिक खेती करें उन्होंने कहा कि मिलेट श्री अन्न  के लिए किसान भाई उत्साहित हैं इसको बढ़ावा देने की जरूरत है कहां की चित्रकूट को आदर्श योजना के तहत बनाएं सभी का इसमें प्रयास जरूरी है।

 जिला अधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी का अभाव है इसमें सुधार भी हुआ है केंद्र सरकार राज्य सरकार दोनों ने कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य किया जा रहे हैं खेती जो ग्राउंड वाटर पर निर्भर है खेती के लिए नदियों को जोड़ने की जरूरत है उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने श्री अन्न मिलेट पर ज्यादा प्रयास कर रहे हैं ज्वार व बाजार पर कुछ केंद्र भी खोला गया है जल संरक्षण के तालाब योजना चलाई जा रही है हर साल तालाबों की खुदाई हो रही है उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में 1500 लगभग तालाब बनाए गए हैं कहां की इससे ग्राउंड  लेवल ऊपर आया है। ग्राउंड लेवल पर लगातार प्रयास किया जा रहा है खेतों में पानी के लिए उद्यान विभाग द्वारा स्पिंगलर द्वारा खेतों की सिंचाई व 250 अमृत सरोवर तालाब की खुदाई के तालाब के तहत कार्य किया जा रहे हैं उन्होंने कहा अमृत सरोवर अटल भूजल योजना के तहत खुदाई व इनलेट बनाए जा रहे हैं लगभग 100 तालाब चिन्हित कर प्रस्ताव भेजे गए हैं  उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश का पहला रानीपुर टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में हम लोगों का प्रयास जारी है विकासखंडमऊ में 800 मेगावाट का सोलर पावर पर कार्य किया जा रहा है कहां की बुंदेलखंड में सोलर एनर्जी की संभावना है उन्होंने कहा कि बिजली की खपत बढ़ रही है जिसके रूफटप व पीएम कुसुम योजना भी चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सभी विभाग इसमें  बढ़-चढ़कर भाग ले वह अपने विचार रखें कि क्या बदलाव किया जा सकता है जनपद चित्रकूट के विकास और पर्यावरण युक्त हो ।
विशेष सचिव वन एवं पर्यावरण ने कहा कि सभी के प्रयास से जनपद में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं इसकी प्रशंसा भी हो रही है उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में चित्रकूट बांदा व झांसी के क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन हुए हैं जो सराहनीय है पानी कृषि मिलेट को बढ़ावा देने पर भी कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद चित्रकूट को चुना गया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाद जिले में एक योजना बनाकर किया जाए उन्होंने कहा कि क्लाइमेट एक्सपोर्ट से हम लोग इस योजना के लिए अनुमति लिए कहा कि बहुत ही क्रिटिकल कार्य हुआ उन्होंने कहा कि क्रिटिकल गैप को लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के हिसाब से कृषि कार्य किया जा रहा है कहा कि जनपद में रिसोर्स का इस्तेमाल करें जिससे कि जनपद में पर्यावरण में बदलाव किया जा सके उन्होंने कहा कि  जलवायु परिवर्तन का सम्मेलन दुबई में किया जा रहा है जिसमें देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्तर प्रदेश को चुना गया है।  पदम श्री उमाशंकर पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक जिला चित्रकूट है जिसमें सबसे ज्यादा 35% बनाछादित है उन्होंने कहा कि धूम्रपान मल जो छोड़ते हैं इस पर विचार करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि जल ग्राम जिस तरह बना है उस तरह  एक बन ग्राम भी बनाया जाए उन्होंने बताया कि हमीरपुर में एक वन ग्राम बनकर तैयार कर दिया गया है उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गेहूं चित्रकूट से ही सरकार खरीदती है कहां की जनपद में हर गांव में पानी की पाठशाला चलाएं उन्होंने यह भी कहा कि पानी का बेटा पेड़ है इसलिए खेत पर मेढ मेण पर पेड़ होना चाहिए।

जलवायु परिवर्तन की अध्यक्षता कर रहे के के सिंह ने कहा कि जनपद चित्रकूट अन्य जनपदों  से अच्छा कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि हम अग्रणी है तो अग्रणी बने रहे कहां की चाहे जो भी क्षेत्र हो पर्यटन स्वास्थ्य शिक्षा सड़क हर क्षेत्र एक दूसरे से जुड़ा है उन्होंने कहा कि जो सीवर का पानी बिना ट्रीटमेंट के नदियों में छोड़ा जाता है ऐसा नहीं होना चाहिए कहा कि भगवान राम की नगरी में लाखों की संख्या में आते हैं हमें इसे स्वच्छ रखना है उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए लगातार पानी हम निकलते हैं जिससे कि पृथ्वी की ग्रेविटी में चेंजिंग हो सकता है उन्होंने कहा कि ग्राउंड वाटर को बचाने की जरूरत है अगर हम निकालते हैं तो उसको रिचार्ज भी करना होगा कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें हम घर से ही शुरुआत करें एक छोटा सा प्रयास करें कि इसका प्रयोग ना करें ।उन्होंने कहा कि कचरा हमारे स्वभाव में नहीं है तो कचरा नहीं हो सकता हमें इसमें परिवर्तन करना होगा इसे अपने घर से ही प्रयास करें । उन्होंने कहा कि बृक्ष को लगाना व उसको बचाना बहुत ही महत्वपूर्ण है लगातार इस दिशा में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में हर्बल का रिसोर्स है इससे कई प्रकार की औषधियां बनाई जा सकती है उन्होंने कहा कि स्वयं आत्मसात करें तभी परिवर्तन हो सकता है। इस अवसर पर जनपद के अधिकारी व पर्यावरण विद् उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top