जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र को लिपिबद्ध कर संपूर्ण सृष्टि को कालजई रचना रामायण का अनुपम उपहार देने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर बाल्मीकि रामायण पाठ/ भजन कीर्तन/ हवन पूजन/ गौपूजन/ वृक्षारोपण का आयोजन लालपुर में जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद, उप जिला अधिकारी मानिकपुर श्री रामजन्म यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लव कुश चतुर्वेदी, कोऑपरेटिव बैंक चित्रकूट / बांदा श्री पंकज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री भूपेश द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति सिंह तोमर, आश्रम के महंत श्री भरत दास जी की उपस्थिति में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा इसका सौद्रीकरण कराया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा स्टैचू भी मंगाया गया है जो जल्द ही अनावरण किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री अनुपम श्रीवास्तव, व अधिकारी सहित माननीय जनपद निधि एवं संत उपस्थित थे।

