जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृंदा शुक्ला ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने आज जिला कारागार में महिला बैरक में पाठशाला, सीसीटीवी कैमरा, हाई सिक्योरिटी ब्लॉक ए और बी का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों के लिए खेल के समान, किताबें व पेंटिंग की बुक वी पुस्तक एवं पुष्टाहार की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ।

 जिला अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से डेंगू के मरीजों के बारे में जानकारी लिए एवं निर्देशित किया कि इसके लिए तत्पर रहे। उन्होंने जेल में निरूद्ध कैदियों से  ख़ान पान के बारे में जानकारी ली एवं प्रभारी जिला कारागार  को निर्देशित किया कि मीनू के हिसाब से खाना दिया जाए। उन्होंने अधीक्षक जिला कारागार को निर्देश दिए कि हाई सिक्योरिटी की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए लगातार सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे यह सुनिश्चित करें।  उन्होंने  प्रभारी जिला कारागार को निर्देश दिए की कारागार में निरुद्ध कैदियों के बीच-बीच में स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक करें एवं दवाएं भी सुनिश्चित कराएं। तथा जो बाहर से कैदी चित्रकूट कारागार में स्थानांतरित किए गए हैं उन सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक जिला कारागार श्री शशांक पांडेय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष कंकोरिया,डिप्टी जेलर श्री रजनीश कुमार सिंह  सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top