जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट शिक्षक दिवस के अवसर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर छः प्रधानाचार्य और चार उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।
जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द, मुख विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, सदर विधायक अनिल प्रधान, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ,बछरन कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार बैजनाथ भारद्वाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गुप्त ज्ञान भारती कॉलेज के प्रधानाचार्य छोटेलाल शांति देवी इंटर कॉलेज पहाड़ी के प्रधानाचार्य शिव बरन त्रिपाठी सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लोदवारा की प्रधानाचार्य श्रीमती शैल सिंह व शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज के विश्वनाथ पांडे जीजीआईसी कर की शिक्षिका विनीता वर्मा चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के शिक्षक लालमन पोद्दार कॉलेज सीतापुर के शिक्षक सुरेश सिंह शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों का समाज में सबसे बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहता है आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षकों के कार्यों के बारे में सराहा गया है, उन्होंने कहा कि चित्रकूट इंटर कॉलेज पुराना कॉलेज है आप लोग जिन छात्र छात्राओं को पढ़ा रहे हैं उन्हें आप लोग अंधकार से प्रकाश की ओर ले जा रहे हैं ताकि वह आगे बढ़कर राजनीति या समाज एवं राजपत्रित अधिकारी बनकर जिले का नाम रोशन करें जिले में शिक्षा की गुणवत्ता पर सुधार हो रहा है इसी तन्मयता से आप लोग मेहनत करके शिक्षा ग्रहण कराये समाज में महत्वपूर्ण रोल आप लोग अदा करें ताकि छात्र छात्राओं को हम लोग पढ़ लिख कर आगे बढ़ा सके।
सदर विधायक श्री अनिल प्रधान ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सफल बनाती है इसलिए शिक्षा देने वाले गुरु भगवान से भी बढ़कर हैं क्योंकि वह हमारे जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का मार्ग बताते हैं गुरुओं का सम्मान समाज में सर्वोपरि है। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने कहा कि गुरु से बढ़कर इस दुनिया में और कोई नहीं है क्योंकि गुरु ही जीवन में आगे बढ़ाने की राह दिखाता है। कार्यक्रम का संचालन ऋषि कुमार शुक्ला ने किया इस अवसर पर जिले के कई प्रधानाचार्य शिक्षक मौजूद रहे।

