कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी डी विश्वकर्मा द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रतिभागी अधिकारियो एवं कार्मिकों को बताया गया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पूरे देश में सितंबर 2023 को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण अभियान बहुविभागीय कन्वर्जेंस से क्रियान्वित किया जाना है, जिसमें विकास से जुड़े राज्य सरकार के सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक है। इस वर्ष मनाये जाने वाले छठे राष्ट्रीय पोषण माह की थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है। पोषण माह सितंबर 2023 के अंतर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ,आयुष विभाग, पंचायती राज विभाग ,ग्राम्य विकास विभाग, शिक्षा विभाग, खाद एवं आपूर्ति विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग , पशुपालन विभाग, युवा कल्याण विभाग,समाज कल्याण विभाग ,जल शक्ति आदि विभाग विकास खंड/ग्राम पंचायत स्तर पर जनसमूह के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित विषय गतिविधियों का आयोजन करेंगे। संबंधित विभाग इन गतिविधियों को भारत सरकार की वेबसाइट पोषण अभियान जन आंदोलन डैशबोर्ड पर फीड भी करेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की सरकार द्वारा जारी कार्ययोजना अनुसार प्रत्येक दिवस गतिविधियों का आयोजन कराया जाए एवं लक्ष्य के सापेक्ष आयोजित गतिविधियों की फीडिंग सुनिश्चित की जाए तथा फीडिंग करने हेतु सभी सहयोगी विभागों को पोषण अभियान पोर्टल पर गतिविधियों की फीडिंग हेतु आई डी पासवर्ड उपलब्ध करा दिये गए हैं |हर सप्ताह इसकी प्रगति से डी पी ओ आई सी डी एस अवगत करायें। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओ ने प्रतिभाग किया गया।
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2023 के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट सुश्री अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में विकास भवन सभा कक्ष में पोषण माह का शुभारंभ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
September 05, 2023
0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2023 के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट सुश्री अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में विकास भवन सभा कक्ष में पोषण माह का शुभारंभ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Share to other apps

