जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने आज राजकीय जिला पुस्तकालय का फीता काटकर एवं लोकार्पण कर मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए लाइब्रेरी की स्थापना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा तीन माह पहले इस राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया था जिसमें पानी विद्युत शौचालय आदि ठीक नहीं पाए गए थे, जिसमें अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ को निर्देश दिए गए थे कि इस राजकीय जिला पुस्तकालय का सौंदरीकरण कराएं जिससे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा तत्परता के साथ इस कार्य को कराया वह बधाई के पात्र हैं उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से नीट, जेईई, पीसीएस, आई ए एस आदि तैयारी करने के लिए नई किताबों की व्यवस्था कराएं, तथा लाइब्रेरी में समाचार पत्र भी मंगवाया जाएं ताकि नगर के लोग इस लाइब्रेरी का लाभ उठा सके और समाज की गरिमा ऊंची हो यह सभी सुविधाएं लाइब्रेरी में होना चाहिए, उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना लागू की गई थी जिसका संचालन अभी तक गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में संचालित कराया गया है
और यह आज से राजकीय जिला पुस्तकालय में आप लोगों को सुविधा मुहैया कराई गई है यह सभी सुविधा आपकी हैं साफ स्वच्छ बनाए रखें अपनी संपत्ति की तरह प्रयोग करें शिक्षकों के पठन-पाठन का भी हम लोग फीडबैक समय समय पर लेते हैं पढ़ाई की क्वालिटी अच्छी होना चाहिए जिस दिशा में आपकी रुचि हो उसकी पढ़ाई करके आगे बढ़कर विभिन्न शासकीय नौकरी पर जाएं लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करें सफलता अवश्य मिलेगी जिस मकसद से यह योजना चलाई गई है उसका परिणाम आना चाहिए अगली बार की जो भी परीक्षाएं हो उसमें हमारे जनपद के छात्र छात्राओं का रिजल्ट आए और वह जनपद का नाम अवश्य रोशन करें मेरी यही सभी को शुभकामनाएं है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस लाइब्रेरी में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर का संचालन कराया जाएगा यहां पर स्मार्ट क्लास बैठने की अच्छी व्यवस्था कराई गई है आप लोग यूपीएससी आईएएस पीसीएस नीट जेईई की पढ़ाई करके जो सुविधा मिली है उसका लाभ अच्छी तरह से उठाएं आप लोग घर से सीधे पढ़ने आए और पढ़कर सीधे अपने घरों पर जाएं टीचर सही न पढ़ाये तो उसके बारे में बताएं अच्छी पढ़ाई करके आगे बढ़कर मेहनत करके पढ़ाई करें उन्होंने कहा कि जनपद से यही आशा है कि जो आज इस प्लेस में अच्छी सुविधा देकर शिक्षा ग्रहण कराया जा रहा है तो आप लोग अच्छी तैयारी करके विभिन्न सरकारी पदों पर नौकरी पर जाएं और लगन से अपना कार्य करें मैं सभी लोगों को शिक्षक दिवस की बधाई देती हूं तथा मैं भी इस अभ्युदय कोचिंग सेंटर में आपके बीच पढ़ाने का कार्य करूंगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 6 फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना का शुभारंभ किया था जो यह योजना जनपद में गत वर्ष माह जून 2022 में शुरू की गई थी अब यह शहर के मुख्यालय पर जिलाधिकारी के सराहनीय सहयोग से अभ्युदय कोचिंग सेंटर का संचालन कराया जाएगा आज उन्हीं की प्रेरणा से यह प्लेस मिला ताकि आप लोग अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों तथा अभ्युदय कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राओं को का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री लाल जी यादव सहित संबंधित अधिकारी सभासद श्री शंकर यादव एवं श्री राज किशोर शिवहरे सहित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

