जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने ऑडिटोरियम एवं विकास भवन में निर्मित आजीविका भवन का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने ऑडिटोरियम में फॉल सीलिंग, विद्युत वायरिंग, सेंसर, वीआईपी रूम, ग्रीन रूम, स्टोन, पेंटिंग का कार्य ,प्रायलिंग, फ्रेमिंग आदि विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों में प्रगति न होने पर परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पेनाल्टी लगाई जाए, उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में माह सितंबर में जो शेष कार्य हैं उनको पूर्ण कराकर हैंडोवर करने की प्रक्रिया की जाए, उन्होंने परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए की पेंटिंग कार्य तेजी से कराएं एवं जो मिट्टी की भराई करना है उसको तत्काल कराया जाए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में निर्मित आजीविका भवन का निरीक्षण किया जिसमें फ्लोरिंग, ट्रेस का कार्य, ग्लेजिंग, बिग वर्क, वाटर सप्लाई, स्टोन ग्राइंडिंग आदि के कार्यों को देखा उन्होंने कहा कि इस भवन का भी कार्य तेजी से कराया जाए मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि विकास भवन में जिस तरफ से बाउंड्री वाल नहीं है वहां पर तार फेंसिंग की व्यवस्था कराएं, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि जो आजीविका भवन से विकास भवन की तरफ सड़क बनाई जा रही है उसको तत्काल पूर्ण कराई जाए।

