जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस की अवसर पर मनाया जा रहे जनपद चित्रकूट के शिक्षक दिवस की क्रम में आज शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र को शिक्षक सम्मान समारोह में साल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति, द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस की अवसर पर मनाया जा रहे जनपद चित्रकूट के शिक्षक दिवस की क्रम में आज माननीय विधायक मऊ/ मानिकपुर श्री अविनाश चंद द्विवेदी, जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद, जिला मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक चित्रकूट /बांदा श्री पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति सिंह की उपस्थिति में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर की सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर अशोक कुमार, सर्वजीत सिंह, रविंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी, राकेश कुमार गुप्ता, आशीष कुमार चौरसिया, अरुण कुमार रजक सहित 30 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र को शिक्षक सम्मान समारोह में साल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


 माननीय विधायक श्री अविनाश चंद द्विवेदी ने कहा कि जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया जा रहा है इसमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान जिलाधिकारी वह मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट का है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी स्कूल अच्छा है सभी स्कूलों में टायल लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि जो स्कूल बचे हैं उसको जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि छात्र बताते हैं कि अध्यापक सही समय से आते हैं उन्होंने जिला अधिकारी से कहा कि  कभी-कभी समय से अध्यापक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो 10/ 15 मिनट की छूट दें क्योंकि कहीं-कहीं स्कूल इंटीरियल एरिया में है।

 उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर मानिकपुर व मऊ विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में फर्नीचर के लिए अपने विधायक निधि से 20 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव ने शिक्षकों से कहा कि आप लोग जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं उनके लिए सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं इस क्षेत्र के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया है।


 उन्होंने कहा कि कुछ विद्यालयों की जो बाउंड्री टूटी है उसे हम लोग बनवाएंगे उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कार्य बच्चों को शिक्षा देना है आप लोग सही समय से स्कूल पहुंचे कहा कि शिक्षा क्षेत्र में स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं उसी पैटर्न पर आप लोग बच्चों को शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि पहले भर्तियां होती थी तो विशेष लोग जाते थे इस सरकार में ऐसा नहीं है इसमें सरकार व शासन सहयोग कर रही है।  जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने कहा कि शिक्षक छात्र व अविभावकों का जीवन बनाते हैं शिक्षक राष्ट्र निर्माता के रूप में समाज निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

 उन्होंने कहा कि आप लोग भौतिक के साथ-साथ शैक्षिक गुणवत्ता में भी सुधार करें ।उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन व परिवार के जीवन में किस तरह से बदलाव कर सकते हैं आप लोगों पर निर्भर है आज जिस बच्चों को आप पढ़ा रहे हैं वह बच्चा कल क्या करेगा आप पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि इस पर आप लोग ध्यान दें । 

उन्होंने यह भी कहा कि हम स्कूल व कार्य स्थल को स्वच्छ एवं साफ बनाए रखें अपने कार्य को ईमानदारी से निभाएं व अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें जो आगे चलकर अच्छा बन सके यह आप पर निर्भर है। शिक्षक सम्मान समारोह का संचालन श्री साकेत बिहारी ने किया एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर की छात्राओं द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया । शिक्षक सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डायट शिवरामपुर डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी व खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top