जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट नगरपालिका चित्रकूट कर्वी के ठेका सफाई कर्मचारियों के बीच दिनेश कुमार सनेही जिलाध्यक्ष आभास महासंघ चित्रकूट ने बैठकर कर्मचारियों के एक संगठन का निर्माण किया और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को नियुक्त किया।
इसकी प्रमुख समस्याएं....
1.सप्ताहिक छुट्टी देने,
2.कर्मचारियों को पीएफ का पैसा देने,
3.ठेका कर्मचारियों को परिश्रमिक प्रतिदिन 700 करने आदि
4. सरकारी छुट्टी पर इनकी भी छुट्टी हो ।
क्योंकि इनके 30 का 30 दिन काम कराया जाता है।
5. मनमानी तरीके से कर्मचारियों को हटाने पर रोक
आदि प्रमुख मांगों को लेकर गहन चर्चाएं की गई। जिलाध्यक्ष आभास महासंघ चित्रकूट दिनेश कुमार सनेही ने कहा की जल्द की शाशन प्रशासन को इन समस्याओं को रूबरू कराया जायेगा,
और समस्याओं का समाधान न होने पर एक बड़े आंदोलन का आगाज किया जायेगा।

