जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट एसपी ने पुलिस बल के कार्यों की समीक्षा की, कहा चोरी की घटनाओं पर लगायें रोक
चित्रकूट शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम व उनका समयबद्ध निवारण न होने के दृष्टिगत कर्वी कोतवाली में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट वृन्दा शुक्ला की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय की उपस्थिति में कर्वी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बढ़ती चोरी की घटनाओं एवं उनका समयबद्ध निवारण न होने के दृष्टिगत कर्वी कोतवाली के समस्त पुलिस बल के कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमे
SP द्वारा जिन बीट कांस्टेबल द्वारा शिथिल पर्यवेक्षण किया जा रहा है एवं जो रात्रि गस्त नहीं कर रहे हैं उनके साथ दण्डात्मक कार्यवाही के आदेश दिए गये तथा सभी बीट कांस्टेबल एवं हल्का इंचार्ज को दिशा निर्देश दिए गए कि किस प्रकार नियमित रूप से अपने हल्के में जनता से संवाद स्थापित करना है संपर्क सूत्र स्थापित करने है और कड़ी निगरानी हेतु मुखबिर तैयार करने हैं एवं नियमित रूप से अपने हल्के के सभी क्षेत्रों में भ्रमण करना है रात्रि गस्त एवं पिकेट की कार्यवाही करनी है ताकि बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

