जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट 02 अभियुक्तों के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी व 15 लीटर कच्ची शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी व 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
(i). चौकी प्रभारी सरैंया श्री हारून रशीद खां तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त सुशील पुत्र कोदू कोल निवासी रम्पुरिया थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियन के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत
किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. चौकी प्रभारी सरैंया श्री हारुन रशीद खां
2. आरक्षी रोहित कुमार
3. आरक्षी चन्द्रभूषण राय
(ii). प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्री दीपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री राजेश कुमार राय तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त कुन्ती रैदास पुत्र भैरव प्रसाद निवासी भदेदू थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को 24 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरधुवा में धारा 60 आबकारी अधिनियन के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उ0नि0 श्री राजेश कुमार राय थाना सरधुवा
2. आरक्षी ललित सोनी
3. आरक्षी धर्मेन्द्र

