जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान सितम्बर 2023 ( दिनाॅक 11 सितम्बर से 16 सितम्बर 2023 तक )

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान सितम्बर 2023 ( दिनाॅक 11 सितम्बर से 16 सितम्बर 2023 तक )
  
गतचरण की भाॅति वित्तीय वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाले आईएमआई 5.0 सितम्बर चरण  दिनाॅक 11 से 16 सितम्बर 2023 तक आयोजित होने वाले टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनमानस में जागरूकता फैलाने हेतु आज दिनाॅक 11.09.2023, दिन सोमवार को शहरी प्रा0स्वा0के0 कर्वी के टीकाकरण क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला भैरोपागा, जानकीपुरी वार्ड 17 संख्या  में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय चित्रकूट द्वारा सितम्बर टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ रिबन काटकर किया गया।

 मोहल्ला भैरोपागा में आयोजित सत्र श्रीमती जयकुमारी एएनएम एंव आशा कार्यकत्र्री तथा आगनबाडी कार्यकर्त्री द्वारा समय से संचालित किया गया था, अपरान्ह 02 बजे तक वहाॅ पर डयूलिस्ट के अनुसार चिन्हित 17 बच्चो एंव 04 गर्भवती महिलाओ सापेक्ष 15 बच्चो एंव 03 गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण किया जा चुका था। 
टीकाकरण के अन्तर्गत पूर्ण आच्छादित बच्चों की संख्या में लगातार गिरावट पाये जाने के कारण भारत सरकार द्वारा मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के अन्तर्गत पूरे देश को चिन्हित किया गया है जिसमें उ0प्र0 में यह साप्ताहिक टीकाकरण अभियान माह अगस्त, सितम्बर एंव अक्टॅूबर 2023 में संचालित होना है, माह अगस्त 2023 में यह अभियान दिनाॅक 07 से 12 अगस्त 2023 तक प्रथम चरण के रूप में संचालित किया जा चुका है। अभियान के माध्यम से 0-5 वर्ष तक के बच्चो एंव गभर्वती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जायेगा। ताकि शासन की मंशानुसार माह दिसम्बर 2023 तक मिजिल्स रूबेला बीमारी का उन्मूलन किया जा सके। 
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त जनपद की कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है, माह सितम्बर 2023 अभियान हेतु कार्ययोजना के अनुसार 0-5 वर्ष तक के कुल 4925 बच्चो एंव 1137 गर्भवती महिलाए कार्ययोजना में लक्षित की गयी है, लक्षित लाभार्थियों बच्चो एंव महिलाओ को चरण के दौरान प्रतिरक्षित किया जाना है। सितम्बर 2023 आईएमआई 5.0 अभियान हेतु जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयो में कुल 741 सत्र आयोजित किये गये है, जिसमें समस्त लाभार्थियों का वैक्सीनेशन का कार्य एएनएम, द्वारा आशा एंव आगनबाडी कार्यकर्त्रियों के सहयोग से कराया जायेगा। 
अभियान के उदघाटन के दौरान जनपद स्तरीय चिकित्सा अधिकारियो में डा0 महेन्द्र कुमार जतारया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच, डा0 जी0आर0 रतमेले, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी,  श्री राजेन्द्र कुमार एफएम डब्लूएचओ, तथा यूनीसेफ से श्री दिलीप द्विवेदी डीएमसी एंव श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव वीसीसीएम यूएनडीपी, श्री आर0के0 करवरिया डीपीएम, श्री नरोत्तम सिंह जिला डाटा सहायक आरआई, श्री रूपनरायण यादव जिला समन्वयक, श्री गर्व तिवारी लेखा कम सहायक, एनयूएचएम के साथ श्री अभिलाष खरे फार्मासिस्ट यूपीएचसी भी उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top