जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मां प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री नरेंद्र कश्यप ने आज बरहा हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन गेट एवं अन्य पर्यटन विकास के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मां प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री नरेंद्र कश्यप ने आज बरहा हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन गेट एवं अन्य पर्यटन विकास के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि गेट का निर्माण कार्य प्लिंथ लेवल तक पूर्ण हो गया है शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है इसके अलावा म्यूरल्स वाल भी दोनों तरफ बनाए जाएंगे साथ ही परिक्रमा मार्ग में ही मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश की सीमा पर भी एक गेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है इसके अलावा पर्यटन चौराहा सीतापुर में भी फाउंटेन एवं सुंदरीकरण का कार्य एवं रामघाट पर भी गेट निर्माण किया जा रहा है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए की जनपद चित्रकूट भगवान श्री राम की तपोस्थली है यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं पर्यटन को देखते हुए शासन द्वारा जो कार्य कराने के लिए कार्य दिए गए हैं तो समय सीमा के अंदर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाए तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और क्या कार्य हो सकते हैं इसका भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए ताकि जनपद चित्रकूट का पर्यटन विकास हो सके।

निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे, महामंत्री श्री आलोक पांडेय, उप जिलाधिकारी कर्वी श्री राजबहादुर, सहायक अभियंता यूपीपीसीएल श्री सुनील कुमार, श्री तीर्थ विकास परिषद के लेखाकार श्री दीप रिछारिया सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top