जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट माननीय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण उत्तर प्रदेश सरकार श्री नरेंद्र कश्यप जी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्वन मिशन के अंतर्गत निर्मित स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पुष्टाहार केन्द्र (टीएचआर) कलस्टर ग्राम पंचायत खोह चित्रकूट में माननीय मंत्री जी द्वारा उद्घाटन किया गया।
माननीय मंत्री जी द्वारा उद्घाटन के पश्चात उन्होंने (टीएचआर ) का निरीक्षण किया निरीक्षण में उपायुक्त स्वरोजगार ने माननीय मंत्री जी को मशीनरी खपत, उत्पादन, पैकेजिंग पावर के बारे में बताया ।
मा० मंत्री जी ने निरीक्षण के दौरान टी एच ए आर में कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी वार्तालाप किए। मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि है उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं इसके माध्यम से जनपद में पुष्टाहार का उत्पादन किया जाएगा इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा जो एक महत्वपूर्ण कार्य है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश खरे, अध्यक्ष कॉपरेटिव बैंक बांदा /चित्रकूट श्री पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति सिंह, उप जिला अधिकारी श्री राजबहादुर, जिला विकास अधिकारी श्री राजकुमार त्रिपाठी, जेई अजित कुमार, जेई स्मृति वागीशा सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
