जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मां प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में एवं मां विधायक मऊ/ मानिकपुर श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी, मां अध्यक्ष जिला पंचायत श्री अशोक जाटव, मां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश खरे, मां डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, मां सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर की उपस्थिति में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

0
मां प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनपद में जिन संबंधित विभागों को शासन द्वारा राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है उसे शत-प्रतिशत कराएं क्योंकि प्रदेश का विकास बिना राजस्व के नहीं हो सकता राजस्व से ही पूरा प्रदेश चलता है इस क्षेत्र में इनकम कम है खनिज परिवहन वाणिज्य कर विभाग और प्रयास करें तो राजस्व काफी बढ़ सकता है वाणिज्यकर पर अधिक फोकस करने की जरूरत है, सभी अधिकारी मेहनत करके संभावनाओं को ढूंढें की प्रगति कैसे होगी प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए राजस्व को बढ़ाया जाए,

 उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को सख्त निर्देश दिए की जनपद में विद्युत व्यवस्था बाधित नहीं होना चाहिए इसके लिए निचले स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों की समीक्षा करें अगर कहीं पर कोई कर्मचारी अधिकारी लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए अगर सुधार नहीं हुआ तो मैं आप लोगों के खिलाफ कार्यवाही कराऊंगा यह जनपद आकांक्षी जिला में सरकार द्वारा घोषित किया गया है इस जनपद के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी भी लगातार प्रयासरत हैं, यह धार्मिक क्षेत्र है पर्यटन तथा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कल ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिस प्रकार से प्रदेश सरकार विकास चाहती है उसी के अनुसार सभी अधिकारी कार्य करें पर्यटन के विकास कार्य की प्रगति धीमी है 

इसे बढ़ाया जाए नल से जल की जो योजना है यह भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें प्रगति कराकर चित्रकूट की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए बुंदेलखंड में पहले से ही पेयजल की समस्या रही है आप लोग मानवीय दृष्टि अपनाते हुए लोगों को पेयजल उपलब्ध कराएं, किसानों की उपज कैसे बढ़े इसमें भी सभी संबंधित अधिकारी ध्यान दें *किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश व देश समृद्ध होगा* विकास की संभावनाओं पर कार्य करें सरकार की योजनाओ का लाभ कैसे आम जनमानस को मिले सरकार हमेशा यही अपेक्षा करती है

 इसीलिए प्रत्येक माह कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की जाती है कि विकास कार्य में प्रगति हो, उन्होंने कहा कि *विकास कार्य में प्रदेश व देश में चित्रकूट जनपद नंबर एक पर कैसे आए इसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे* तभी जनपद में बेहतर विकास कार्य होंगे अधिकारी अपने दायित्वों के साथ अपने विभागीय कार्यों को बेहतर करें कि इस जनपद को सर्वश्रेष्ठ कैसे बनाया जाए हमारा लक्ष्य है कि केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के बीच कैसे पहुंचे उस पर कार्य किया जाए हम सब लोग एक टीम का हिस्सा है टीम भावना से कार्य करेंगे तो जनपद का विकास अवश्य होगा मैं सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से अपेक्षा करता हूं कि जनपद चित्रकूट को विकास कार्यों में नंबर एक पर लाना है। 

उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए निराश्रित गोवंशो को शासकीय गौशालाओं पर शत प्रतिशत संरक्षित कराया जाए ताकि किसानों की फसलों का नुकसान न हो जो गौशाला निर्माणाधीन है उन्हें तत्काल पूर्ण कराएं तथा जो प्राइवेट गौशाला विभिन्न माध्यमों से चलाई जा रही हैं वह अब बंद क्यों है उनकी भी जांच कर संचालित कराएं, प्रभारी मंत्री ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सड़कों के निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए जनता को सुविधा मिले यह सरकार की मंशा है सेतुओ के निर्माण में प्रगति कराएं इस पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने बताया कि सेतुओ के निर्माण कार्य प्रगति पर है

 अधिशासी अभियंता से कहा कि यह रिपोर्ट अपडेट करें, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी से कहा कि आई फ्लू की बीमारी इस समय चल रही है इसको देखते हुए अभियान चलाकर स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच कराएं स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए धूम्रपान व तंबाकू के सेवन पर भी लोगों को जागरूक किया जाए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए जो सरकारी योजना चलाई है उसमें जन जागरूकता करा कर लोगों को लाभान्वित कराया जाए, मां मानिकपुर विधायक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि मानिकपुर क्षेत्र के मऊ गुरदरी के विद्यालय का फर्नीचर टूटा हुआ है वहां पर व्यवस्था कराई जाए तथा विद्यालयों में निरीक्षण करके शिक्षा के स्तर में सुधार कराएं।
प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से जनपद में कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी करते हुए कहा कि *महिला संबंधी उत्पीड़न पर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही होना चाहिए* तथा जनपद में सरकार की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था संचालित रहे इस पर विशेष ध्यान दें।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने मां प्रभारी मंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों/ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि मां प्रभारी मंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार जनपद में विकास कार्य कराए जाएं तथा सभी विभाग यह भी देखें की और नया कार्य जनपद के विकास को देखते हुए कैसे हो सकते हैं इस पर भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि जो आज की बैठक में जनपद के विकास के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका अक्षरशः पालन कराया जाएगा। तत्पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता भी की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री बृजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेंद्र समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आलोक पांडेय, श्री देव त्रिपाठी, श्री रवि त्रिपाठी, श्री शिवाकांत पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top