जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट एसपी महोदया द्वारा पुलिस कार्यालय के समस्थ अधिकारी/कर्मचारीगणों को पंच-प्रण की शपथ दिलाई गयी
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समरोह के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश" एवं "हर घर तिरंगा अभियान" का सम्पूर्ण देश में उत्स ढंग से आयोजन के अवसर पर आज दिनाँक 09.08.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को पंच-प्रण की शपथ दिलाई गयी। अमृत काल के पंच-प्रण में विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी बिरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना के प्रति शपथ दिलाई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी एलआईयू श्री अनुज कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात श्री शीलता प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव नारायण, समस्त शाखा प्रभारी एवं समस्त शाखाओं में नियुक्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपरोक्त के क्रम में जनपद चित्रकूट के समस्त थानों/चौकियों/पेशियों में भी पंच-प्रण की शपथ दिलाई गयी ।

