जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत अमृत काल के पंच प्रण की शपथ आज जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में दिलाई।
उन्होंने अमृत काल के पंचप्रण यथा विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना के प्रति शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी (न्यायिक) बंदिता श्रीवास्तव, अपर जिला अधिकारी (नमामि गंगे) नंदू सुधाकरण, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह सहित कलेक्ट्रेट के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

