जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में एमओयू क्रियान्वयन इकाई एवं डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में एमओयू क्रियान्वयन इकाई एवं डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट प्रमोशन कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत बैठक में मेरे द्वारा निर्देश दिए गए थे कि जिन लोगों ने उद्योग स्थापित करने के लिए एमओयू हस्ताक्षर किया है उनसे संपर्क स्थापित कर ग्राउंड स्तर पर उद्योग स्थापित कराएं लेकिन निर्देश के बावजूद भी अभी तक अनुपालन नहीं कराया गया और पशु विभाग की सही जानकारी न देने पर  नाराजगी व्यक्त करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए, उन्होंने उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर सूची बनाएं कि कितने उद्यमी उद्योग स्थापित कर रहे हैं और अगर वह नहीं करना चाहते तो उनको हटाकर दूसरे नए उद्यमियों से एमओयू हस्ताक्षर करा कर प्रत्येक दशा में अक्टूबर 2023 तक ग्राउंड स्तर पर उद्योग स्थापित करने का कार्य किया जाए, सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि उद्यमियों से वार्ता करें अगर उन्हें कोई समस्या है तो उनका निस्तारण करा कर उद्योग स्थापित कराएं दुग्ध विकास अधिकारी से कहा कि जो इकाई स्थापना के लिए जीबीसी नहीं हुई है उसके लिए विभाग से पत्राचार कर कराएं, परियोजना अधिकारी नेडा से कहा कि बायो सीएनजी व पेट्रोल पंप के स्थापना हेतु जो आवेदन पत्र लंबित है उनका निस्तारण कराएं, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र से कहा कि एमएसएमई के अंतर्गत जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं उसमें उद्योग स्थापित करने के लिए और बढ़ाया जाए जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि फूड प्रोसेसिंग की जो इकाई उद्यमी स्थापित कर रहे हैं उसमें जो समस्या है उसको तत्काल अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक से संपर्क कर कराएं, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि जो जमीन पर्यटन विभाग को लीज पर दी गई है उसमें विभाग से संपर्क करके पालसी निर्धारित करते हुए होटल रिसोर्ट के लिए जो उद्यमी एमओयू किया है

 उनको उपलब्ध कराएं, जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री तुलसीराम को निर्देश दिए की उद्यमियों के उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण हेतु आवेदन पत्र बैंकों में लंबित पड़े हैं उसमें यह समीक्षा करें कि जिन उद्यमियों का कोलेटेल सही है तो उनको संबंधित बैंकों से संपर्क करके ऋण दिलाया जाए।
तत्पश्चात विदेश व्यापार निर्यात की बैठक के संबंध में सभी अधिकारियों से कहा कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार की जो विदेश व्यापार निर्यात की नीति है उसका फायदा कैसे उद्यमी उठा सकते हैं उसके बारे में आज संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार भारत सरकार द्वारा बताया गया है उसका आप लोग लाभ ले तथा उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ दिलवाया जाए उपनिदेशक कृषि से कहा कि कृषि में जो किसान मिलेट्स अरहर की दाल आदि का उत्पादन कर रहे हैं इसका लाभ वार्ता करके दिलाया जाए, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए पॉलिसी बनाया जाए जो दिशा निर्देश है उसको उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र से लेकर कार्य करें आगरा मथुरा व प्रयागराज में जो विदेशी पर्यटक आ रहे हैं तो जो टूर चला रहे हैं उनसे संपर्क कर चित्रकूट में भी लाया जाए तथा स्थानीय स्तर पर होटल मालिकों के साथ बैठक करे उसमें पुलिस पर्यटन सहित अन्य विभागों को भी शामिल किया जाए।

संयुक्त निदेशक विदेश व्यापार भारत सरकार श्री अमित कुमार ने आईसी, आईसीएम सी, रजिस्ट्रेशन, टैक्स, कस्टम, शिपिंग बिल, एक्सपोर्ट, आरबीआई के रोल, ईसीजीसी, मार्केटिंग, माइक्रो, स्मॉल, मीडियम, शिपिंग लाइन, क्वालिटी, इमेज, मेहनत, एक्सिम बैंक, एमएसएमई आदि विभिन्न बिंदुओं के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों तथा उद्यमियों को दी उन्होंने कहा कि चित्रकूट में पर्यटन की दृष्टि से अच्छा कार्य हो सकता है सभी संबंधित विभाग उद्यमियों को निर्यात के बारे में जानकारी दें जो उद्यमी अच्छा कार्य कर रहा है उसका प्रोडक्ट को कैसे निर्यात कराया जाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है निर्यात के क्षेत्र में राष्ट्र के साथ कदमताल मिलाना है उन्होंने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जो निर्यात के बारे में दिशा निर्देश दिया है उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा जिला स्तर पर कमेटी गठित करके निर्यात के बारे में उद्यमियों को जानकारी दी जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री अनुपम श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी नेडा श्री एस के श्रीवास्तव, जिला खनिज अधिकारी श्री सुधाकर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री तुलसीराम, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र श्री एस के केसरवानी सहित संबंधित अधिकारी तथा उद्यमी श्री महेश प्रसाद जायसवाल, फूलचंद कुशवाहा, संजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top