जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज नगर पंचायत राजापुर में निर्माणाधीन लूप लाइन चौराहा के सुंदरीकरण एवं यमुना किनारे पर निर्मित तुलसी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज नगर पंचायत राजापुर में निर्माणाधीन लूप लाइन चौराहा के सुंदरीकरण एवं यमुना किनारे पर निर्मित तुलसी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी ने लूप लाइन पर चौराहे के  सौद्रीकरण के संबंध में अधिशासी अधिकारी राजापुर को निर्देश दिए कि आसपास में पोल जो लगे हैं उनको हटाए एवं नालिया का भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं एवं हलाइट हाई मास्क की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। तुलसीदास पार्क का भी उन्होंने निरीक्षण किया उन्होंने पार्क में बने भवन के संबंध में कहा कि इसे किसी संस्था को दे दिया जाए जिससे कि इससे इनकम होगी जिससे पार्क के रखरखाव में सहयोग मिलेगा ।

 उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किए कि यहां पर एक सेल्फी पॉइंट भी बनवाएं। पार्क में बन रहे म्यूरल वालों व बिजली के संबंध में जानकारी लिए कि कब तक तैयार हो जाएगा जिस पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि यह एक हफ्ते में जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाएगा । उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजापुर को निर्देशित किए की घास काटने वाली मशीन का भी कराएं जिससे कि पार्क की सफाई होती रहेगी।  कहा कि पार्क में बेंच भी लगवाए उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किए की गेट पर बोर्ड भी लगवाए पर जब पूर्ण हो जाए तो उन्होंने कहा कि इसको हैंड ओवर भी कराएं। जिला अधिकारी ने पार्क में बृछा रोपण भी किए।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर श्री संजीव मिश्रा, तहसीलदार राजापुर श्री संजय अग्रहरि, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री अनुपम श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी  नगर पंचायत राजापुर श्री बी एन कुशवाहा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top