जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट के निर्देशानुसार मिजिल्स रूबेला उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने सभासदों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई, कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयास से ही टीकाकरण अभियान सफल होगा

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट के निर्देशानुसार मिजिल्स रूबेला उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने सभासदों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई, कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयास से ही टीकाकरण अभियान सफल होगा l 

सभी सभासद अपने अपने क्षेत्र में लोगों को चिन्हित कराकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग की मदद करें ताकि शासन प्रशासन का यह महत्वपूर्ण कार्य सफल बनाया जा सके ।सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि बरसात के मौसम में बीमारियां ज्यादा पैदा होती हैं इस मौसम में उन्होंने लोगों को सचेत किया कि अपने आसपास जलभराव न होने दें घरों में खाली बर्तनों पर पानी न भरा रहने दें। कहीं भी जलभराव नहीं रहना चाहिए, घर के सामने नालियों की नियमित साफ-सफाई कराएं और उन्हें दवा का छिड़काव कराएं ताकि बीमारियां उत्पन्न न हो। सीएमओ ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान से बच्चों को 12 प्रकार की बीमारियों से मुक्ति दिलाई जा सकती है, इसलिए 0 से 5 वर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण कराना अनिवार्य है, यदि कोई आपके मोहल्ले में टीकाकरण कराने से भयभीत हो रहा है अंधविश्वास में पड़ रहा है तो उसे टीकाकरण कराने के लिए राजी करें प्रेरित करें । टीकाकरण जरूर से जरूर कराएं टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र करबी में प्रतिदिन टीकाकरण चल रहा है ।वार्ड में भी बुधवार और शनिवार को टीकाकरण करने के लिए उस क्षेत्र की एएनएम जाती हैं आशा कार्यकर्ती भी टीकाकरण करने में लगाई गई हैं सीएमओ ने बताया कि 31 जुलाई तक सर्वे कराया गया है कि कितने बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण नहीं लगा है अब  उन लोगों को टीकाकरण कराने का काम 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा। अभी भी यदि कोई वंचित रहे तो सभासद लोग अपने क्षेत्र के बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए उनके माता-पिता को प्रेरित करें । बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं टीकाकरण अभियान के नोडल प्रभारी डॉ मुकेश कुमार पहाड़ी  डीएमसी यूनिसेफ दिलीप द्विवेदी डाटा ऑपरेटर नरोत्तम सिंह धर्मगुरु मुफ्ती अलाउद्दीन साहब हाजी अफसर खान सभासद शंकर यादव विनीत पयासी बद्री राजकमल बर्मा चंद्र प्रकाश वर्मा शैलेंद्र सोनी शुभम केसरवानी शकुंतला गुप्ता अनुज निगम राजेश पटेल संदीप कुमार आदि सभासद एवं धर्मगुरु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top