जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट माननीय उत्तर प्रदेशराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम में दिये गये निर्देशानुसार एवं श्री विष्णु कुमार शर्मा, आध्य/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के मार्गदर्शन में श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी अपर जिला जज /सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा आज दिनांक 05.08.2013 को वन स्टाप सेण्टर गढ़ीवा, चित्रकूट में स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
प्रिया माथुर महिला कल्याण अधिकारी चित्रकूट द्वारा बताया गया कि जन्म के तुरन्त एक घण्टे बाद का गाढ़ा पीला दूध बच्चे के लिये अमृत समान माना गया। है | नवजात बच्चों को मां का दूध पिलाने के उपरान्त बच्चे को थपकी देने से मां का दूध उसके शरीर में सुचारू रूप से पच जाता है जिससे बच्चा स्वस्थ्य होता है एवं उसके शारीरिक विकास की क्षमता बढ़ती है। डा० श्री श्याम किशोर द्वारा बताया गया कि नवजात शिशु के जन्म के उपरान्त यधाशीघ्र बच्चे को माँ का दूध पिलाना आरम्भ करना चाहिये, मां का दूध बच्चों के लिये पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे बच्चे के रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है व बच्चे का दिमाग विकसित होता है तथा मां द्वारा बच्चे को अपना दूध पिलाने से माँ में अण्डाशय और गर्भाशय में होने वाले कैंसर की बीमारी होने की सम्भावना क्षीण हो जाती है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि माताओं को अपने से पाल्यों का विकास व सुरक्षा सर्वाधिक प्रिय होता है।
अतः बच्चों / नवजात के स्वास्थ्य के लिये आवश्यक है कि नवजात का ध्यान रखा जाये ताकि एक स्वस्थ्य व्यक्ति बन सके एवं स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। इस प्रकार एक स्वस्थ्य व्यक्ति समाज तथा स्वस्थ्य देश का निर्माण करेगा। इस अवसर पर नवजात शिशुओं हेतु लालन पालन सम्बन्धी किट का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर श्री राकेश कुमार माथुर, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्री राजेश दुबे सदस्य, श्री उर्मिला सदस्य, बाल कल्याण समिति, मीनू सिंह, संध्या गुप्ता, जिला समन्वयक महिला शक्ति टीन, अर्चना काउंसलर तथा अन्य महिलाओं ने उक्त शिविर में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

