जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सघन मिशन इन्द्रधनुष (आईएमआई 5.0) के अन्तर्गत दिनांक 07 से 12 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले प्रथम चरण टीकाकरण हेतु दिनांक 04.08.2023 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में आयोजित जनपद स्तरीय मीडिया ब्रीफिंग के उपरान्त

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सघन मिशन इन्द्रधनुष (आईएमआई 5.0) के अन्तर्गत दिनांक 07 से 12 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले प्रथम चरण टीकाकरण हेतु दिनांक 04.08.2023 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में आयोजित जनपद स्तरीय मीडिया ब्रीफिंग के उपरान्त

 मिजित्स रूबेला उन्मूलन एवं नियमित टीनकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन संचालन हेतु महानिदेशक परिवार कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्रांक दिनांक 11.07.2023 द्वारा दिये गये निर्देश के कम में दिनांक 07-12 अगस्त 2023 तक प्रथम चरण, दिनांक 11-16 सितम्बर 2023 तक द्वितीय चरण एवं दिनांक 9-14 अक्टूबर 2023 तक तृतीय चरण के रूप में आईएमआई 5.0 अभियान के अन्तर्गत 0-5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है।

यह कार्यक्रम पूरे देश में 70 प्रतिशत से कम टीकाकरण की प्रगति पाये जाने वाले जनपदों में इसवर्ष से सघन मिषन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान के रूप में माह अगस्त, सितम्बर एंव अक्टूबर 2023 से संचालित किया जायेगा। मिशन इन्द्रधनुष अभियान के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2023 तक पूरे देश में 95 प्रतिशत पूर्ण प्रतिरक्षण किये जाने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। 

उक्त आयोजित तीन चरणों में टीकाकरण अभियान के माध्यम से 0-5 वर्ष तक के बच्चा एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अभियान के साप्ताहिक सभी 06 कार्य दिवसों में (आरआई दिवसों बुधवार एवं शनिवार को सम्मिलित करते हुए) एवं रविवार के दिन आईएमआई 5.0 अभियान की गतिविधियाँ स्थगित रहेगी। 

आईएमआई 5.0 टीकाकरण अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु दिनांक 15.07.2023 को डब्लूएचओ एवं यूनीसेफ एवं यूएनडीपी के तकनीकी सहयोग से जनपद स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है जिसमें समस्त ब्लॉक चिकित्सा इकाईयों के एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम, आईओ एवं जनपद स्तर से समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

आईएमआई 5.0 टीकाकरण अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय संवेदीकरण का आयोजन करा लिया गया है, जिसमे समस्त ब्लॉक चिकित्सा इकाईया की एमओआईसी, बोपीएम, आईओ एवं एएनएम एवं जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रथम चरण के अन्तर्गत माह अगस्त 2023 में दिनाँक 07-12 अगस्त 2023 तक आईएमआई 5.0 टीकाकरण अभियान की गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी। इस हेतु टीकाकरण सत्रों में एएनएम द्वारा लगाये जाने वाले फलैन्स बैनर शासन के निर्देशानुसार प्रिन्ट कराकर पूर्व में ही चिकित्सा इकाईयो को आयोजित होने वाले सत्रों हेतु उपलब्ध कराये जा चुके है।

दिनांक 07 अगस्त 2023 से आयोजित होने वाले आईएमआई 5.0 चरण हेतु 0-5 वर्ष तक के बच्ची एंव गर्भवती महिलाओं का हेड काउन्ट सर्वे का कार्य दिनांक 31.07.2023 तक पूर्ण कराते हुए समस्त लक्षित डाटा को डब्लूएचओ के सहयोग से राज्य स्तर के ऑनलाइन पोर्टल में फीड किया जा चुका है।

 आईएमआई 5.0 अगस्त 2023 चरण हेतु चिकित्सा इकाईयों ने आशा द्वारा किये गये सर्वे के दौरान 0-5 वर्ष तक के कुल 6025 बच्ची एवं 1386 गर्भवती महिलाओ को टीकाकरण हेतु लक्षित किया गया है, जिन्हें अभियान के दौरान चिकित्सा इकाईयों ने कुल 698 टीकाकरण सत्र आयोजित कर लक्षित 0-5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा।

आईएमआई 5.0 अभियान के अगस्त 2023 चरण हेतु आयोजित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जनपद स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों में डा० भूपेश द्विवेदी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ डा० मुकेश पहाड़ी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, यूनीसेफ से मण्डलीय समन्वय श्री गणेश पाण्डे, श्री दिलीप द्विवेदी डीएमसी, तथा श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव वीसीसीएम यूएनडीपी, श्री रामजी मौर्य अपर शोध अधिकारी एवं श्री नरोत्तम सिंह डाटा सहायक आरआई, श्री रूपनारायण यादव जिला समन्वयक एवं श्री केशव शिवहरे वरिष्ठ समाजसेवी सहित  कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जनपद के समस्त पत्रकारबन्धु उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top