जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट सभी एस डी एम प्रतिदिन करें पड़ताल की समीक्षा, जिलाधिकारी
डिजिटल क्रॉप सर्वे की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस खरीफ सीजन से प्रदेश के जिन 21 जिलों में शत प्रतिशत डिजिटल क्रॉप सर्वे होना है, उनमें चित्रकूट भी चयनित है। यह फसल सर्वे डिजिटल जियो रेफरेंस आधारित नक्शे पर आधारित होगा जिसे मोबाइल एप्प के द्वारा लेखपाल, तकनीकी सहायक कृषि व पंचायत सहायको द्वारा किया जाएगा। पहले क्रॉप सर्वे या पड़ताल राजस्व विभाग द्वारा मैनुअल होता था जो अब मोबाइल आधारित एप्प से डिजिटल होगा। इससे सटीक आँकड़ों को संकलित किया जा सकेगा और जिले की क्रॉप सोन रजिस्ट्री तैयार हो सकेगी। सभी उपजिलाधिकारी क्रॉप सर्वे की प्रतिदिन समीक्षा करें ताकि शासन द्वारा दी गई 45 दिनों की सीमा में पड़ताल का काम पूरा हो सके। फसल पड़ताल की समीक्षा शासन स्तर से की जा रही है इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता के तौर पर समयसीमा में करा लिया जाय। डिजिटल क्रॉप सर्वे अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों का विवरण उप कृषि निदेशक राज कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया और कहा कि तहसील स्तर से सभी सर्वेयर के लॉगिन क्रेडेंशियल बनाए जा चुके हैं। जिनके नहीं बन पाए हैं, बना दिए जाएं ताकि एप्प टेस्टिंग के बाद तत्काल सर्वे का काम शुरू हो सके। उक्त समिति की बैठक में जिला विकास अधिकारी राज कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी आर पी शुक्ल, डी आई ओ एन आई सी, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

