जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद चित्रकूट में 75 उचित दर की दुकानों का मॉडल साप के रूप में विकसित किया जाना है जिस के क्रम में जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में उचित दर की दुकानों का मॉडल साप के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई ।
जिला अधिकारी ने कहा कि जिन गांवों को माडल साप के रूप में चयन किया गया है संबंधित उप जिला अधिकारी मॉडल साप दुकान के निर्माण के लिए सड़क से लगी ग्राम पंचायत की भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो ग्राम पंचायत नगर क्षेत्र के सीमा में शामिल की गई है उन ग्राम पंचायत भवनों को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से हैंडओवर करा कर मॉडल साप की दुकान की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी कर्वी श्री राजबहादुर, मानिकपुर श्री रामजन्म यादव, मऊ श्री राकेश पाठक, राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री संजय मिश्रा सहित सभी खंड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।
*जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट*

