जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार चित्रकूट में सर्वोत्तम स्वास्थ सुविधाओं के लिए सतत प्रयत्नशील

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार चित्रकूट में सर्वोत्तम स्वास्थ सुविधाओं के लिए सतत प्रयत्नशील


 जिलाधिकारी महोदय श्री अभिषेक आंनद जी (आईएएस) के निर्देशन में रोगी कल्याण/हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी, जिला संयुक्त चिकित्सालय चित्रकूट अन्तर्गत अनुश्रवण समिति की द्विमासिक बैठक के एजेंडा अनुसार आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार शर्मा  द्वारा समिति सदस्य केशव शिवहरे सचिव रेडक्रास सोसायटी को टेलीमेडिसिन सेंटर, ब्लड बैंक, एचआईवी सेंटर, आयुषमान वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, पीएनसी वार्ड, इमरजेंसी वार्ड , पैथोलॉजी लैब सहित अन्य सभी वार्डो का निरीक्षण कराया गया। 

श्री शिवहरे ने बताया कि  सीएमएस  की सख्ती व अनुशासनात्मक कार्य प्रणाली से जिला अस्पताल का हो रहा है काया कल्प.... हॉस्पिटल में उम्दा साफ सफाई, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ का निर्धारित समय पर उपस्थिति सहित तमाम परिवर्तन देखने को मिला। मौके पर रोगियों से फीडबैक लेने पर अस्पताल प्रबंधन की सराहना मिली। 

     समिति द्वारा लिए गए निर्णय के मुताबिक जिला अस्पताल में रोगियों एवम् परिजनों की सुविधा के दृष्टिगत .....
 * सुरक्षा की दृष्टि से सभी वार्डो एवम् पूरे अस्पताल परिसर को कैमरों से आच्छादित जिनकी निगरानी लखनऊ कन्ट्रोल रूम से
* आयुषमान कार्ड धारकों के लिए एसी वार्ड की सुविधा 
* सभी पीएनसी वार्ड में एसी की व्यवस्था
* शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु आरओ व 
        चार वाटर कूलर
* ओपीडी हॉल एवम् पर्चा काउंटर में 4 बड़े जैम्बो कूलर
* कंप्यूटरीकृत रजिस्ट्रेशन ओपीडी पर्चा 
* इमरजेंसी/गंभीर रोगी को रविवार को भी प्रातः 08.00बजे से दोपहर 2.00बजे तक
* पैथोलॉजी लैब में 24×7(चौबीस घंटे) जांच की सुविधा
*  जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर शीध्र ही एक्सरे की भी सुविधा 24×7 कराने का प्रयास 
* डायलिसिस, सीटी स्कैन एवम् अल्ट्रासाउंड की सुविधा              
     अन्य सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध होंगी। अब वो दिन दूर नहीं.... कि इलाज के लिए बाहर जाना पड़ेगा ।सभी सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिला अस्पताल । उन्हों ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन उपरान्त अन्य सुविधाएं भी शीघ्र उपलब्ध होंगी ताकि मरीज एवम् उनके साथ आए परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वर्तमान में इस समय हजार के ऊपर ओपीडी, तीन सौ से ऊपर पैथोलॉजी लैब में विभिन्न प्रकार की जांचें , अल्ट्रासाउंड व एक्स रे हो रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. पीडी चौधरी वरिष्ठ परामर्श दाता एवम् अन्य सम्बंधित लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top