जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट मेधावी छात्र-छात्राओं को दी जाएगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मेंं कक्षा 9 व 10 के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 50-50 हजार की 23 छात्रवृत्तियां और 11 व 12 वीं के विद्यार्थियों को 75 -75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
डीएम अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट कक्ष में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पोस्टर लॉच किया है। कहा कि यह छात्रवृत्ति मेधावियों के लिए पढ़ाई व इससे जुड़े संसाधनों के जुटाने में वरदान साबित होगी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में चुने हुए 46 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। चयनित छात्र छात्राओं को नोएडा बुलाया जाएगा। आने जाने का खर्च संस्थान देगा।
अमर उजाला फांडेशन की ओर से दी जानकारी के अनुसार इसके लिए यूपी-बोर्ड के नौवीं से 12 तक के विद्यार्थी 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले मेधावी यूपी बोर्ड से 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हो। इनके परिवार की वार्षिक आए सालाना दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। इस दौरान एसडीएम सौरभ यादव, एएसडीएम पंकज वर्मा, टाउन प्लानर एन के पुष्करना, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ सुधीर अग्रवाल व संवाददाता अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।

