जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में अभियोजन शान्ति व कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सेशन कोर्ट, लोअर कोर्ट, जमानत विवरण, एससी/एसटी एक्ट, गिरोह बंद अधिनियम, महिला संबंधी अपराध, अभियोजन कार्य, दोषमुक्त हुए वादों का आधार, सम्मन निवारण, गवाहों की उपस्थिति स्थिति, टापटेन अपराधी आदि की समीक्षा हुई।
उन्होंने कहा कि महिला संबंधी मामलों पर सुनवाई कराकर कार्रवाई कराई जाए क्योंकि महिला संबंधी अपराधों पर शासन द्वारा भी बार-बार निर्देश दिए जा रहे है कि मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा निपटाए । उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि समय से मुकदमों का निस्तारण करें। उन्होंने एसपीओ को निर्देशित किया कि सभी पोओ व पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर मुकदमों का निस्तारण कराए व लंबित प्रकरण है उसको अलग अलग करके उसपर कार्यवाही कराएं। पास्को के मामलों पर भी त्वरित कार्यवाही कराई जाए समय से सम्मन जारी व तामील कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि पास्को एक्ट के प्रकरणों पर जो विवेचना से संबंधित अधिकारी है उनके कार्य की समीक्षा करें। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अबैध शराब के खिलाफ गंगा किनारे एवं मंदाकिनी के किनारे अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराए ।
जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किए कि अबैध खनन माफियाओं एवं ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्यवाही कराए, उन्होंने उप जिला अधिकारियों और संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारीयों को निर्देशित किया कि अलर्ट होकर चेक कराएं। एआरटीओ को उन्होंने निर्देशित किया कि स्कूल वाहन व टेंपो का स्पीड भी चेक कराएं उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल बस व टेंपो में निर्धारित बैठने की व्यवस्था के अतिरिक्त बच्चों को बैठाया जाता है इसमें अभियान चलाकर चेक कराएं। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन पर भी प्रभावी कार्यवाही करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव , अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी,उप जिलाधिकारी कर्वी श्री राजबहादुर, मऊ श्री राकेश पाठक, राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर श्री रामजन्म यादव, जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार यादव, जिला खनिज अधिकारी श्री सुधाकर सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।

