जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में अध्यक्ष व सदस्यों के बीच भीड़ को देखते हुए जिसमें चकरेही चौराहा से लोढवारा तक फोरलेन रोड का चौड़ीकरण, ट्रैफिक चौराहा से पुरानी कोतवाली का चौड़ीकरण, पटेल चौराहे से ट्रैफिक चौराहे तक चौड़ीकरण, ग्राम पनाडी में आवासीय कॉलोनी अद्यतन प्रगति के संबंध में चर्चा, वित्तीय वर्ष में आय व्यय आदि पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत व जल संस्थान को निर्देशित किया कि इसका सर्वे करा कर अवगत कराए । उन्होंने निर्देशित किया कि इन सब बिंदुओं पर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए स्वीकृत होते ही कार्य प्रारंभ किया जा सके । पटेल चौराहे से ट्रैफिक चौराहे की चौड़ीकरण के संबंध में उन्होंने कहा कि इसको प्रमुखता से लेते हुए एक महीने में कार्य प्रारंभ कराएं ।
उन्होंने अधिशासी अभियंता बिंदुत को निर्देशित किया कि ट्रैफिक चौराहे पर जो पोल है उसे शिफ्ट कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राधिकरण का आय बढ़ाएं क्योंकि इसी मद से खर्च होगा इस पर जेई विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि नक्शा पर विशेष ध्यान दें व जल्दी कराएं जिससे की आय बढ़ेगी। कहा कि शासन की मंशा अनुरूप मानचित्र समाधान दिवस प्रत्येक शनिवार को सुनिश्चित कराएं व जिसका नक्शा जमा हो गया उससे पैसा जमा कराए । उन्होंने आवासी परियोजना पर त्वरित कार्यवाही के लिए आदेशित किए एवं कहा कि जो इससे पैसा आएगा उससे विकास में लगाया जाएगा । उन्होंने कहा कि जो कार्य रुका है महायोजना के टाइमलाइन के अनुसार प्रस्ताव भिजवाए एवं जो नक्शे रुके हैं उसे जल्द से जल्द भेजें जिससे कि शासन के द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण सीमा पर स्वागत द्वार के लिए इलाहाबाद व बांदा रोड पर स्वागत द्वार भी लगाना सुनिश्चित करें। बैठक में यूपीटीयू व रामघाट तक होटल सामुदायिक भवनों को सुनहरी पीले रंग का एक रंग में कराए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, एई आईएलडी श्री आरपी वर्मा, ईई आर ई डी एसपी पांडेय, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अधिकारी बांदा अमलेंदुराम, एएमए जिला पंचायत श्री सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत श्री आर यस वर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री हरिशंकर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग श्री सत्येंद्र नाथ, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री भगत सिंह, अधिशासी अधिकारी कर्वी श्री लालजी यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

