जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार मानिकपुर में किया गया

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार मानिकपुर में किया गया।

जिलाधिकारी ने गत संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उस समस्या के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि वह समस्या ग्रस्त व्यक्ति अपने समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके, उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराया जाए जिन-जिन विभागों की आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। 

उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। तत्पश्चात जिलाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा तहसील परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मानिकपुर श्री राम जन्म यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री राजकमल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री पीके त्रिपाठी, तहसीलदार मानिकपुर श्री आलोक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री तुलसी राम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top