जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट 9 माह से 5 वर्ष तक के 118375 बच्चों को 15 सितंबर तक दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट 9 माह से 5 वर्ष तक के 118375 बच्चों को 15 सितंबर तक दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

चित्रकूट जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी । शनिवार 19 अगस्त 2023 को जिला अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश खरे, सहकारिता अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक छह माह के अंतराल पर यह अभियान चलाया जाता है।

इस अभियान के अंतर्गत 9 माह से लेकर 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाती है। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ. पहाड़ी, डीएमसी यूनिसेफ दिलीप द्विवेदी, वीसीसीएम, अर्बन कोर्डिनेटर रूप नारायण,श्री नरोत्तम एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top