जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आजादी के अमृत महोत्सव एवं 77वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने कलेक्ट्रेट तथा कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने सभी को 77वां स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गत वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी के अमृत काल में माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में एक वर्ष से हम आप लोग मना रहे हैं इस वर्ष की मुख्य थीम मेरी माटी मेरा देश के तहत पंचतंत्र की भी शपथ लिया है
इसका उद्देश्य तय कर रहा है यह शपथ अधिकारियों कर्मचारियों व्यापारी उद्यमियों के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था में अभी भारत शामिल है प्रधानमंत्री जी तथा मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है की चार वर्षो के अंदर कैसे तीसरी अर्थव्यवस्था का भारत बने इस पर आप हम सब लोगों को कार्य करना है अपने उत्तर प्रदेश को दो गुना नहीं चार गुना करना है, सभी समाज के लोग जो भूमिका निभा रहे हैं इसी प्रकार कार्य करेंगे तो राष्ट्र का निर्माण अवश्य होगा उन्होंने कहा कि आज से चार पांच सौ साल पहले भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, आज जो पंचप्रण की शपथ लिया है जिसमें किसान मजदूर उद्यमी अधिकारी कर्मचारी व्यापारी जो भी कार्य कर रहे हैं वह भारत के विकास के लिए है भारत को एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण पर कार्य करें प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जनपद चित्रकूट में अयोध्या से चलकर राम वन गमन मार्ग का कार्य हो रहा है इसके साथ ही एयरपोर्ट का भी कार्य पूरा होने जा रहा है परमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई है पर्यटन के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं और कार्यों की भी स्वीकृति शासन से मिल रही है स्टेडियम का विकास किया गया है यह पिछड़ा जनपद था जिसमें अब काफी बदलाव आ रहा है बड़े-बड़े उद्योग लगाए जा रहे हैं
जनपद चित्रकूट हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है जल जीवन मिशन के द्वारा शुद्ध पेयजल का कार्य पूरा होने जा रहा है क्योंकि यहां पर पेयजल की समस्या रहती थी उन्होंने कहा कि जिन वीरों के बलिदान से हम लोग आज आजादी पाए हैं सभी को नमन करें और उनके आदर्शों को अपनाकर कार्य करें अपने दायित्व कर्तव्य के साथ कार्य करें विकसित देश बनाएं हम भारत के मूल निवासी हैं सब लोग मिलकर कार्य करेंगे तभी हम लोग देश प्रदेश एवं जनपद का विकास कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक बंदिता श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम लोगों को अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए तभी हम विकास के पहिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री सुनंदू सुधाकरण ने कहा कि हम लोग मेरी माटी मेरा भारत एवं हर घर तिरंगा के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं हमें सन 1947 में स्वतंत्रता मिली थी यह स्वतंत्रता प्रत्येक जीव के लिए है स्वतंत्रता मायने रखती है समाज में आगे बढ़कर कर्तव्यों का निर्वहन करें और समाज में नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति को हम लोग अधिक से अधिक योजनाओं को लाभ दिलाएं तभी अमर सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कलेक्ट्रेट के श्री अवध नारायण ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका और छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत की गया तथा उन्हें जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के आयुध सहायक श्री मनोज कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचप्रण की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री रमेश सिंह, उप जिलाधिकारी श्री पंकज वर्मा, श्री सतीश चंद्र, श्री सौरभ यादव, श्री विवेक कुमार सिंह, खनिज अधिकारी श्री सुधाकर सिंह, सहायक कोषाधिकारी श्री अवधेश प्रताप सिंह, सहित संबंधित अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

