जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, तथा अन्य वार्डों पर भर्ती मरीजों को फल वितरण किया तथा अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्री भूपेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

