तत्क्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपजिलाधिकारी राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, उपजिलाधिकारी मऊ श्री राकेश कुमार पाठक, उपजिलाधिकारी मानिकपुर श्री राम जन्म यादव, सेल्स ऑफिसर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,सेल्स हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सेल्स ऑफिसर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जिला समन्वयक उज्जवला गैस योजना चित्रकूट, लीड बैंक मैनेजर श्री तुलसीराम, जिला पूर्ति अधिकारी श्री संजय मिश्रा आदि समल्लित हुए, उक्त बैठक में निर्देशित किया गया की जनपद में अवशेष 29347 उज्जवला लाभार्थियों के बैंक खातों में नियमानुसार आधार लिंक कराए तथा उक्त कार्य हेतु गैस वितरकों के माध्यम से नियमित प्रचार प्रसार भी कराए।

