जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को टाउन हॉल कर्वी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को टाउन हॉल कर्वी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। 

विभाजन से संबंधित  प्रदर्शनी और अभिलेख कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देवेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शिशिर पांडेय माननीय कुलपति दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट,  श्री चंद्र प्रकाश खरे जिलाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद तथा श्री अनुपम श्रीवास्तव क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट मंडल द्वारा फीता काटकर किया गया।

 अन्य वक्ता गणों ने विभाजन की विभीषिका को उपस्थित जनसमूह एवं विद्यार्थियों को सूक्ष्मता से समझाया गया और विभाजन की पीड़ा से वर्तमान युवा पीढ़ी को अवगत कराया गया तथा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। तत्पश्चात हर घर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी श्री नरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक मानिकपुर श्री आनंद शुक्ला, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री हरि ओम करवरिया, श्री आनंद प्रताप सिंह, जिला महामंत्री श्री आलोक पांडेय, श्री अश्वनी कुमार अवस्थी, श्री प्रेम लाल बाल्मिक, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री लव कुश चतुर्वेदी, श्री जगदीश गौतम, श्री रामेद्र गौतम, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद करबी श्री लालजी यादव सहित संबंधित अधिकारी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top