जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट अंतर्राज्यीय /अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर दो लेंन मार्ग पर गेट एवं प्रकाश का कार्य (कर्वी देवांगन हवाई पट्टी हनुमान धारा मार्ग) व ग्राम पंचायत भरतकूप गोंडा पर बन रहे संपर्क मार्ग एवं अवैधानिक परिवहन पर निगरानी रखने के लिए चेक गेट शिवरामपुर का जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद ने निरीक्षण किया ।
गेट के निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि गेट के बीच जो बीम होगा उस पर उत्तर प्रदेश के आगमन पर स्वागत लिखवाए उन्होंने यह भी कहा कि आगे मोड़ पर वार्निंग बोर्ड भी लगवाए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन के गाईड लाईन के हिसाब से टाइमलाइन के अंदर ही बनाएं। कहा जो कच्ची जमीन छूट जा रही है उसे पर इंटरलॉकिंग भी कराएं।
उन्होंने कहा कि जो गेट बन रहा है उस पर अच्छे क्वालिटी का पत्थर लगा कर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि लेखपाल से सर्वे कराकर राजस्व की भूमि को अलग कराएं । उन्होंने यह भी कहा कि मैनपावर बढ़ाकर जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण कराएं ।
तत्पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत भरतकूप गोंडा में बन रहे संपर्क मार्ग की आरसीसी रोड का निरीक्षण किए । जिला अधिकारी ने रिबाउंड हैमर टेस्ट मशीन से आरसीसी रोड का स्ट्रैंथ की क्वालिटी चेक कराया। उन्होंने कहा कि रोड की किनारे मिट्टी अच्छी से फीलिंग कराएं उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि जो रोड अवशेष रह गए हैं उसकी स्वीकृत के लिए शासन को भेजें। तत्पश्चात जिला अधिकारी ने अवैधानिक परिवहन पर नियंत्रण रखने के लिए चेक गेट शिवरामपुर का निरीक्षण किया ।
उन्होंने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि अगर आवश्यकता पड़े तो और कैमरे बढ़ाये जिससे कि अवैध परिवहन पर रोक लगाया जा सके । इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ, जूनियर इंजीनियर अमित कुमार, जिला खनिज अधिकारी श्री सुधाकर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
