जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लव कुश चतुर्वेदी, अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक बांदा/ चित्रकूट श्री पंकज अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री शक्ति प्रताप सिंह तोमर की उपस्थिति में समग्र शिक्षा चित्रकूट समेकित शिक्षा के अंतर्गत निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर का आयोजन चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट में सम्पन्न हुआ।
बताते चलें कि जनपद चित्रकूट में कुल दिव्यांगजन 1996 है जिससे आज 156 बच्चों को 242 निःशुल्क उपकरण वितरण किया गया जिसमें ट्राई साइकिल 28, व्हील चेयर 48, सीपी चेयर एक, एक्जिला क्रच 10, एल्बो क्रच दो, रोलेटेर 4, ब्रेल किट 18, सुगम्य केन 4, हियरिंग ऐड 96, कैलीपर 19 उपकरण वितरण किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उपकरण वितरण कर दिव्यांगजन बच्चों को हर संभव प्रयास कर मदद कर रही है उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके सानिध्य में हजारों की संख्या में दिव्यांग छात्र-छात्राएं दिव्यांग विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जो सराहनी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लव कुश चतुर्वेदी ने कहा कि दिव्यांगजन कोई अभिशाप नहीं है वह सब कुछ कर सकता है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार इसमें पूर्ण सहयोग कर रही है।
समग्र शिक्षा निःशुल्क वितरण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, खंड शिक्षा अधिकारी कर्वी श्री रमेश पटेल, चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट के प्राचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान, समन्यक बचपन डे केयर सेंटर श्री विष्णु दत्त, जनप्रतिनिधि राजकुमार त्रिपाठी, दिनेश सिंह सहित समस्त अभिभावक छात्र /छात्राएं उपस्थित थे।

