जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अक्टूबर 2023 के अंतर्गत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में जनपद चित्रकूट में जिला मलेरिया अधिकारी श्री लाल साहब सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों ग्राम पंचायत शीतलपुर तरौहा में दस्तक अभियान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पोस्टर लगाया गया
व आशा कार्यकत्रियों द्वारा दस्तक अभियान ग्राम पंचायत सुरसेन पुर में चलाया गया । ग्राम पंचायत लौंडिया खुर्द बुजुर्ग में शुकरपालको का संवेदीकरण किया गया ।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गर्ल्स हाई स्कूल गनीवा, बियावल, राजकीय हाई स्कूल बड़ी मडैयन, अभिनव विद्यालय सरधुवा, राजकीय हाई स्कूल अशोह, राजकीय हाई स्कूल चांदी व भरतपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ऊंचाडीह मानिकपुर, गर्ल्स हाई स्कूल सुरसेन, इटावा, डुडैला, राजकीय हाई स्कूल मुर्का, गौहानी कला, हल्दी कला में संचारी रोग के बचाव रोकथाम एवं उपचार के संबंध में बताया गया एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया।
मलेरिया टीम द्वारा दिव्यांग विश्वविद्यालय सीतापुर में जल भराव वाली जगह पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया गया एवं मलेरिया टीम द्वारा डीबीसी शास्त्री नगर कर्वी में सोर्स रिडक्शन तथा संचारी रोग का प्रचार प्रसार भी किया गया।
डीएसओ एवं जिला मलेरिया अधिकारी चित्रकूट द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत छोटी मडैयन तथा बड़ी मडैयन मानिकपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का निरीक्षण भी किया गया।

