जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज जिला राजकीय पुस्तकालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग सेंटर संचालन की तैयारी का औचक निरीक्षण किया

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द ने आज जिला राजकीय पुस्तकालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग सेंटर संचालन की तैयारी का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने जिला पुस्तकालय के अंदर फॉल सीलिंग, लाइट, रंगाई पुताई,  शौचालय निर्माण आदि का निरीक्षण किया । उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग से कहा कि मुख्य गेट पर भी डिजिटल बोर्ड लगाया जाए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

 उन्होंने कहा कि जो इंटरलॉकिंग बची है उसको भी पूर्ण कराएं ।जिलाधिकारी ने कहा कि जो अतिक्रमण हटाया गया है वहां पर भी बाउंड्री बनवाएं एवं गेट भी लगवाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि बिजली के लोड को भी बढ़ाएं एवं अभ्युदय कोचिंग सेंटर के लिए सुरक्षा गार्ड भी रखें। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि फर्नीचर और बढ़ाएं। जिससे कि बच्चों को बैठाने में असुविधा न हो।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवेंद्र स्वरूप, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री लालजी यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top