जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट फर्जी ट्रस्ट बनाकर करोड़ों की ठगी करने की घटना का सफल अनावरण , 06 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 कार व 02 बाइक बरामद

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट फर्जी ट्रस्ट बनाकर करोड़ों की ठगी करने की घटना का सफल अनावरण , 06 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 कार व 02 बाइक बरामद
  
 

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री  हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच एवं थाना कोतवाली कर्वी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह  पर्दाफास करते हुये 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से 02 कार, 02 चोरी की बाइक, 08 अदद मोबाइल फोन एवं फर्जी कागजात बरामद किये गये ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 10.07.2023 को थाना कोतवाली कर्वी में वादी श्रीमती सुशील देवी पत्नी गिरधारीलाल निवासी कसहाई थाना कोतवाली कर्वी द्वारा अपने साथियो के साथ सूचना दी गयी कि हार्वड जागरुकता एजुकेशन ट्रस्ट के कर्मचारियों विनय कुमार वर्मा  पुत्र जयराम वर्मा निवासी चमरपुर थाना भदोजोज जनपद बलरामपुर झांसा देकर करोड़ों रुपये गवन करके भाग गये हैं । इस सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 426/2023 धारा 406 भादवि बनाम विनय कुमार आदि पंजीकृत किया गया था । 
     पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये विवेचना अपराध शाखा के निरीक्षक श्री एम.पी. त्रिपाठी को सुपुर्द कर त्वरित अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । विवेचक श्री एम.पी. त्रिपाठी व स्वाट टीम द्वारा कड़ी मेहनत व सर्विलांस टीम की मदद से मुखबिर की सूचना पर बांदा की तरफ से सिंहपुर होकर पहाड़ी राजापुर की ओर जाने की सटीक सूचना पर आज दिनाँक 02.09.2023 को चौरा मोड पहाड़ी से 06 अभियुक्तों को स्विफ्ट डिजायर कार रजि0 नम्बर UP 53 EC 7336  व वेगनार कार रजि0 नम्बर UP 53 EA 3289 व फर्जी दस्तावेज आदि अन्य सामान सहित गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशादेही पर रेलवे स्टेशन चित्रकूट से 02 अदद चोरी की बाइक रजि नं0  UP 96 N 5249 व UP 96 J 5145 बरामद की गयी ।  
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि हमारा मुखिया प्रमोद गुप्ता पुत्र मोहन उर्फ नाहर गुप्ता निवासी मोइला हरपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर है जो हार्वड जागरुकता एजुकेशनल ट्रस्ट नाम से जनपद चित्रकूट मे 02 शाखाऐं- 1. अमानपुर 2. कस्बा मऊ में खोलकर हम लोगों को नवम्बर 2022 में काम करने भेजा तथा 10 जुलाई तक  हम लोगों ने विभिन्न पदों पर नौकरी देने जैसे होम ट्यूटर (एसटी), फील्ड क्वार्डीनेटर(एफसीओ), कम्प्यूटर टीचर(सीटी) तथा ग्रीन प्लांट मैनेजर आदि बनाकर कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर हजारों लोगों को जोड़ कर सिक्योरिटी मनी व रजिस्ट्रेशन शुल्क आदि के नाम पर लगभग 05 करोड़ से अधिक की धनराशि एकत्र कर ली तथा 10 जुलाई को हम लोग अमानपुर वाले सेंटर के पास से 02 मोटरसाइकिलें चुराकर भाग गये थे । हम लोगों की सभी फर्जी आईडी तथा फर्जी नाम फर्जी सिम तथा नये मोबाइल फोन हमारे मुखिया प्रमोद गुप्ता ने दिये थे जिनका उपयोग हमने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने में उपयोग किया था । रुपये पैसों का संकलन क्षेत्रीय लोगों जिन्हें हम लोगों ने नौकरी दिया था उन्हीं के बैंक खाते में कराते थे तथा नकद पैसै निकलवा कर हमलोग ले लेते थे तथा बीच-बीच में हमारे मुखिया प्रमोद गुप्ता व उनके साथी आकर ले जाते थे । हम लोगों के अलग-अलग बैंक खातों में अभी 10 लाख रुपये मौजूद हैं तथा बाकी सारे रुपये  प्रमोद गुप्ता ले जाकर गोरखपुर में जमीने खरीद कर प्लाटिंग कर रहा है तथा नया मकान बनवा रहा है । हम सभी लोगों को एक-एक प्लाट भी देने को बोला था ।   
विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 419,420,467,468,471, 379, 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी है तथा प्रकाश में आये मुख्य अभियुक्त प्रमोद गुप्ता  व उसके 02 अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं । 
      इसी प्रकार जनपद मऊ के थाना क्षेत्र मधुवन में माउण्ड ऐजुकेशनल सर्विस नामक संस्था बनाकर इन्ही अभियुक्तों द्वारा लोगों के साथ विभिन्न पदों पर नौकरियों एवं कम समय में अधिक पैसा कमाने का लालच देकर लोगों को जोड़कर करोंड़ों रुपये की ठगी की है । जिसके सम्बन्ध में जनपद मऊ के थाना मधुवन में मु0अ0सं0 263/2021 धारा 419,420,406,467,468,471 भादवि पंजीकृत है । 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामः-*
1. अमन जायसवाल पुत्र प्रेमचन्द्र जायसवाल निवासी टोला कतरौन कुसमहा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर (फर्जी नाम विनय वर्मा)
2. राज गुप्ता पुत्र जगदम्बा प्रसाद गुप्ता निवासी भटवा तिवारी थाना खामपार जनपद देवरिया 
3. प्रेमचन्द्र जायसवाल पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी टोला कतरौन कुसमहा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर 
4. मनोज कुमार जायसवाल पुत्र हरीशचन्द्र निवासी राप्तीनगर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
5. उपेन्द्रनाथ पाण्डेय पुत्र रामदास निवासी सहुला खुर्द थाना खजनी जनपद गोरखपुर ( फर्जी नाम वी.के. सिंह)
6. गिरजेश गुप्ता पुत्र रामलखन निवासी देउरवा थाना कप्तानगंज कुशीनगर
*बरामदगीः-*
1. एक स्विफ्ट डिजायर कार रजि0 नम्बर UP 53 EC 7336  
2. एक वेगनार कार रजि0 नम्बर UP 53 EA 3289 
3. फर्जी दस्तावेज आदि अन्य सामान 
4. चोरी की मोटरसाइकिल रजि0 नं0  UP 96 N 5249 व UP 96 J 5145
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1.  निरीक्षक श्री  एम.पी. त्रिपाठी अपराध शाखा
2. निरीक्षक श्री श्याम प्रताप पटेल प्रभारी स्वाट टीम
3. उ0नि0 श्री  पवन प्रधान थाना कोतवाली कर्वी 
4.  मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार सर्विलांस टीम
5. मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार द्विवेदी स्वाट टीम
6. मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार सर्विलांस टीम
7. आरक्षी रोहित सिंह सर्विलांस टीम
8. आरक्षी रोशन सिंह स्वाट टीम
9. आरक्षी राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम
10. आरक्षी आशीष कुमार सर्विलांस टीम
11. आरक्षी पवन राजपूत स्वाट टीम
12. आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा स्वाट टीम
13. मुख्य आरक्षी शिवकरन थाना कोतवाली 
14. मुख्य आरक्षी संदीप देव थाना कोतवाली कर्वी
15. आरक्षी शुभम शर्मा थाना कोतवाली कर्वी
16. आरक्षी अमिक कुमार थाना कोतवाली कर्वी

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top