जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक बृदा शुक्ला की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार कर्वी में सम्पन्न
जिलाधिकारी ने गत संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा उन्होंने उप जिलाधिकारी कर्वी व तहसीलदार कर्वी को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उसका सत्यापन भी करते रहे ।उन्होंने यह भी कहा कि समस्या के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि वह समस्या ग्रस्त व्यक्ति अपने समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके।
उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराया जाए जिन-जिन विभागों की आज संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, अपर उप जिला अधिकारी विवेक सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री हर्ष पांडे, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री जतारिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेंद्र, जिला कृषि अधिकारी श्री आरपी शुक्ला, खंड विकास अधिकारी कर्वी आस्था पांडे, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री तुलसी राम, अधिशासी अभियंता विद्युत श्री एस एन वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री एस के मिश्रा, तहसीलदार कर्वी श्री अमित कुमार, नायक तहसीलदार कर्वी श्री मंगल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

