जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट थाना मानिकपुर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्री वीर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त गुड्डू उर्फ दिनेश गुप्ता पुत्र लखनलाल गुप्ता निवासी गांधी नगर कस्वा व थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को 01 किलो 100
ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना मानिकपुर में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
बरामदगी:01 किलो 100 ग्राम गांजा
गिरफ्तारी करने वाली टीम :1. उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मानिकपुर
2. आरक्षी शुभम कुमार मिश्रा

