जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़: लगातार बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन दुकानदारों से सुरक्षित स्थान में जाने की कर रहा अपील

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़: लगातार बढ़ रहा जलस्तर, प्रशासन दुकानदारों से सुरक्षित स्थान में जाने की कर रहा अपील

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में बृहस्पतिवार को सुबह से अचानक बाढ़ आ गई। जिससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते रामघाट सहित अन्य घाटों की पूरी सीढ़ियां डूब गई पानी दुकानों की तरफ बढ़ने लगा। चित्रकूट यूपी एमपी प्रशासन दुकानदारों को लाउडस्पीकर से जारी कर उन्हें सुरक्षित स्थान में जाने के लिए अपील कर रहा है। बुधवार की रात्रि में मानसून की बारिश मध्य प्रदेश क्षेत्र में होने के चलते मंदाकिनी नदी में भयंकर बाढ़ आ गई। रामघाट क्षेत्र सहित आरोग्यधाम में बने रखता पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। दुकानदारों को सुरक्षित स्थान में जाने की अपील मंदाकिनी किनारे स्थित भारत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि देर रात्रि मध्य प्रदेश क्षेत्र में अधिक बारिश होने के कारण मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। जिसका जलस्तर सुबह से लगातार बढ़ता ही जा रहा है यह बात मंदाकिनी नदी में मानसून की पहली बारिश से पहली बाढ़ है। कोतवाली प्रभारी गुलाब त्रिपाठी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुकानदारों को सुरक्षित स्थान में जाने के लिए अपील कर रहे हैं । देर रात्रि की बारिश के चलते मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ उधर मध्य प्रदेश एसडीओपी आशीष जैन मध्य प्रदेश क्षेत्र में एलाउंसमेंट कर लोगों को सुरक्षित स्थान में जाने के लिए कह रहे हैं। आशीष जैन ने बताया कि देर रात्रि की बारिश के चलते मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। अभी लगातार इसका जलस्तर बढ़ रहा है। मंदाकिनी किनारे बनी कुर्सियां भी पूरी तरह से पानी में जलमग्न हो गई है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top