जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जनपद स्तरीय कमेटी/गोबरधन सेल की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जनपद स्तरीय कमेटी/गोबरधन सेल की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायतों को निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों के शौचालयों की फोटो अपलोडिंग हो गई है उनकी द्वितीय किस्त की धनराशि के लिए मांग की जाए, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जनपद में जो पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाले  ग्राम पंचायतों में आरआरसी संचालन कराने हेतु कार्य कराए गए हैं उसमें जो नोडल अधिकारी नामित किए गए थे उनसे निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त करें कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया गया है कि नहीं, उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेन्द्र से कहा कि ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम जो चयनित किए गए उनके कार्यों की जांच के लिए पर्वेक्षण अधिकारी नामित करें जिन 7 ग्राम पंचायतों की कार्य योजना शासन को भेजी गई है

 उस पर देखें कि क्या प्रगति हुई है उन्होंने कहा कि गांव में जो कूड़ा रिक्शा क्रय किए गए हैं उसमें स्वच्छता के बारे में पेंट कराकर संचालित कराएं सहायक विकास अधिकारी पंचायतों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में जहां पर कार्य पूर्ण हो गए हैं तो आर आर सी सेंटर शुरू कराएं, उन्होंने कहा कि रेट्रो फिटिंग के कार्यों में प्रगति बहुत कम है प्रधान सचिव से प्रगति कराएं अगर कोई प्रधान व सचिव सहयोग न करें तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए, उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायतों से कहा कि जिन गांव पर बाजार लगती हैं वहां पर प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे सोमवार को सफाई कर्मी व कूड़ा गाड़ी लगाकर साफ-सफाई कराएं मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि निरीक्षण के लिए अधिकारी नामित करें अगर कहीं पर कूड़ा करकट मिले तो संबंधित प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। गोवर्धन सेल की समीक्षा पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कुमार अमरेन्द्र ने बताया कि कसहाई एवं भौंरी में बायोगैस प्लांट निर्माण के लिए चयनित किया गया था जिसमें लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गए हैं इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गौशालाओं से गोबर की व्यवस्था कराकर बायोगैस प्लांट शुरू कराएं तथा इसका निरीक्षण भी कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक कोषाधिकारी श्री अवधेश प्रताप सिंह,अपर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रमेश चंद्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम सामान्य श्री प्रभात द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top