जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने हाईट्स संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल सहित जो सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 20 बेड के अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है *प्रत्येक दशा में माह अगस्त में कार्य पूर्ण कराएं अगर अगस्त माह में पूर्ण नहीं होंगे तो मैं आपके खिलाफ कार्यवाही करूंगा तथा ठेकेदार तथा हाईट्स से वसूली भी कराऊंगा*, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी से कहा कि एक कमेटी बनाकर इनके कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। 
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आरके करवरिया को निर्देश दिए कि कार्यदाई संस्था आवास विकास को शासन से उपकेंद्रों के निर्माण हेतु धनराशि कब प्राप्त हुई है इसकी जानकारी कर अवगत कराएं उन्होंने कहा कि जिन गांव में निर्माण कार्य के लिए भूमि संबंधित समस्या है तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व कार्यदायी संस्था की पूर्ण जिम्मेदारी है कि उप जिलाधिकारियों से संपर्क कर निस्तारण कराएं, उन्होंने सहायक अभियंता आवास विकास को निर्देश दिए कि तुरगवां,बराछी, हिनौता, सकरौली,दहिनी,बराछ, कटैया डाडी,कोपा,चकौध आदि जगहों पर आपके कार्यों की प्रगति बहुत धीमी है अपने निर्माण कार्यों को मैन पावर बढ़ाकर तेजी से कराएं, सीएनडीएस से कहा कि आवासों के निर्माण कार्य पूर्ण कराएं तथा विद्युत फिटिंग आदि कराकर अक्टूबर माह तक हैंड ओवर कराएं, पैक्सफेड संस्था को निर्देश दिए कि अपने स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं नहीं तो मैं आपके खिलाफ कार्यवाही करूंगा। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को समय से पूरा कराएं।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम के जतारया, सहित समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top