शासन के निर्देशानुसार जिला अधिकारी श्री अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में *आजादी के अमृत महोत्सव* के अंतर्गत जनपद चित्रकूट में आज स्वतंत्रता संग्राम स्थलों /सहीदो की धरोहर पर यथा शहीद पार्क एलआईसी कर्वी व पटेल तिराहा पर ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के छात्र/ छात्राओं व एनसीसी के छात्र/ छात्राओं द्वारा शहीदों के याद करते हुए बैंड बाजा की धुन पर शहीदों को याद किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री राजकुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक यश के मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, पुलिस क्षेत्र अधिकारी यातायात शीतला प्रसाद पांडे, ट्रेफिक इंस्पेक्टर योगेश यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है।

