जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट अपर जिला जज/ सचिव पूर्णकालिक जिला विधायक सेवा प्राधिकरण में जानकारी देते हुए बताएं कि

0
जी न्यूज भारत से चित्रकूट मण्डल ब्यूरो मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट अपर जिला जज/ सचिव पूर्णकालिक जिला विधायक सेवा प्राधिकरण में जानकारी देते हुए बताएं कि 


आज दिनांक 10.08.2023 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में दिनांक 09.09.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु श्री विष्णु कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के निर्देशन में श्री दीपनारायण तिवारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जनपद न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उक्त बैठक में प्रत्येक न्यायिक अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नियत वादों की समीक्षा करते हुये नोडल अधिकारी द्वारा दिनांक 09.09.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक वाद चिन्हित कर निस्तारित किये जाने की अपेक्षा की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.09.2023 को पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रकार के  *शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 NI Act, मनी वसूलीवाद, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक / वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व/चकबन्दीवाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष बाद, मोटर वाहन ई-चालान / लघु आपराधिक वादों* का निस्तारण किया जायेगा। उक्त लोक अदालत प्रात: 10:00 बजे से दीवानी न्यायालय प्रांगण, प्रत्येक तहसील एवं बाह्य न्यायालय मऊ  तथा ग्राम न्यायालय मानिकपुर में आयोजित किया जायेगा।
उक्त बैठक में श्री रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला जज, श्री दीप नारायण तिवारी विशेष न्यायाधीश एस०सी/एस०टी०/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री विनीत नारायण पाण्डेय विशेष न्यायाधीश पाक्सो, श्री नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज, श्री फर्रुख इनाम सिद्दीकी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री संजय कुमार-V अपर जिला जज/ त्वरित न्यायाधीश, श्री सुशील कुमार वर्मा अपर जिला जज/ त्वरित न्यायाधीश न्यू०, श्री सूर्यकधर दूबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चित्रकूट, श्रीमती विदुषी मेहा सिविल जज (सी०डि०), सुश्री सोनम गुप्ता, (जू०डि०), सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, सुश्री संघमित्रा, न्यायिक मजिस्टेट द्वितीय उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top